मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है और हीटवेव अब लगभग खत्म हो चुकी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी भी दी है कि पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा साउथवेस्ट मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ रहा है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब मानसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित मुंबई तक पहुंच जाएगा। अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी आज और कल से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अभी हल्की ही बारिश रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून ने लगाई लंबी छलांग, एमपी समेत कई राज्यों में और बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून ने बढ़त बना ली है। अगले दो दिनों में मानसून मुंबई के साथ उत्तराखंड तक पहुंच सकता है और 28 जून तक इसके दिल्ली पहुंचने की भी संभावना दिखाई दे रही है। अब पूर्वी भारत सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित उड़ीसा और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले 2 दिनों में दिल्ली सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मानसून अब लगातार आगे बढ़ता रहेगा और जून के आखिर तक लगभग हर राज्य में पहुंच जाएगा। राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ को अभी बारिश का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून ने पकड़ी तेज रफ्तार, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

आज मानसून कुछ और आगे बढ़ सकता है और बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के कुछ और जिलों को कवर कर जाएगा। इसके बाद जल्दी ही पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून पहुंचेगा। अगले 1 सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश में भारी बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं विशेषकर आसाम के ऊपर। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कम से कम 3 दिन और मानसून का इंतजार करना पड़ेगा फिर वहां बारिश शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 जून को मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंच गया है और इसका प्रभाव पूर्वी राजस्थान पर अभी भी भारी बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। परंतु राजस्थान के ज्यादातर इलाके अब बहुत गर्म हो जाएंगे और कम से कम 1 हफ्ते तक बारिश नहीं देख पाएंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश में अब बारिश पड़ेगी और तेज बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में मानसून अब जल्दी ही आगे बढ़ेगा। दक्षिण भारत में भी मानसून की गतिविधियां तेज होगी। पहाड़ों पर छिटपुट वर्षा तथा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश ही संभव है। 24 जून के बाद मानसून तेजी पकड़ेगा और जल्दी ही दिल्ली तक पहुंच जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई जिलों में मानसूनी बारिश बढ़ने के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून ने कुछ और प्रगति की है तथा दक्षिण भारत सहित पूर्वी भारत में आगे बढ़ा है। बिपरजॉय तूफ़ान के अवशेष के रूप में एक निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी मध्य प्रदेश पर है जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जाएगा। इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आएंगी जो मानसून को उत्तर भारत की तरफ ले जाएंगी। अगले 4 या 5 दिनों के अंदर मानसून मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश और गुजरात के दक्षिणी इलाकों तक पहुंच सकता है। अगले 10 से 12 दिन पूरे भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है केवल राजस्थान और गुजरात को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भीषण बारिश के साथ अब मानसून तेजी से बढ़ेगा आगे

know the weather forecast,

तूफान बिपरजोय कहर अभी थमा नहीं है, राजस्थान के पाली बाड़मेर तथा बाकी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है, कई नदियां और नाले उफान पर हैं। अब यह बारिश का दौर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां 21 जून से बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी बारिश तेज होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी। मानसून अब अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में आगे बढ़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी मानसून 23 जून तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, और हरियाणा में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे या तेज हवाएं चलेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में जल्दी ही तेज बारिश शुरु होगी। अभी तूफान का असर राजस्थान पर बना हुआ है। राजस्थान में 3 दिनों तक भारी बारिश होगी। मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। 18 जून से मानसून दक्षिण भारत में आगे बढ़ सकता है। मानसून की प्रगति बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 या 21 जून तक होगी। 23 जून तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान में कई दिनों तक होती रहेगी भारी बारिश, मानसून बढ़ेगा आगे

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और फिर उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारत सहित पूरे भारत में अब दो तीन दिन में मानसून आगे बढ़ना शुरू करेगा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश से जलभराव की आशंका है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश शुरू होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share