दुधारू पशुओं पर सरकार दे रही है 90% तक की सब्सिडी, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ?

Mukhyamantri Dudharu Pashu Praday Yojana

मध्य प्रदेश सरकार ने बैगा, सहरिया और भारिया जनजातीय वर्ग के लिए ‘मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना’ शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारना है। इससे न केवल गांवों में दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि लाभार्थी स्थायी आय का स्रोत भी बना सकेंगे।

क्या है मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना?

इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को गाय या भैंस प्रदान की जाएगी, जिसमें 90% तक की सरकारी सब्सिडी मिलेगी। लाभार्थियों को केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा, बाकी खर्च सरकार वहन करेगी।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?
✅ मध्य प्रदेश के बैगा, सहरिया और भारिया जनजातीय समुदाय के लोग।
✅ आवेदन के लिए ग्राम पंचायत या पशुपालन विभाग से संपर्क करें।
✅ चयनित हितग्राहियों को सब्सिडी के साथ पशु उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के लाभ

🔹 90% तक का अनुदान, जिससे पशु खरीदना होगा आसान।
🔹 दूध उत्पादन से स्थायी आय का स्रोत मिलेगा।
🔹 स्वरोजगार को बढ़ावा, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
🔹 पोषण स्तर में सुधार, क्योंकि दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

ऐसी ही और कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए Gramophone से जुड़े रहें!

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4800 5800
शाजापुर आगर सरसों-जैविक 5581 5581
गुना एरन सरसों 4170 5625
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4885 5731
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-जैविक 5050 5637
सीहोर आष्टा सरसों 4500 5620
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 5000 5487
शिवपुरी बदरवास सरसों 5000 5865
शाजापुर बड़ोद सरसों 5250 5721
शिवपुरी बराड़ सरसों 5290 5970
रायसेन बेगमगंज सरसों 5000 5265
भोपाल भोपाल सरसों 5060 5305
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4400 5800
सागर बीना सरसों 3601 5541
गुना बीनागंज सरसों 5100 5690
गुना बीनागंज सरसों 5260 5610
अशोकनगर चंदेरी सरसों 4805 5740
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा सरसों 5225 5250
ग्वालियर डबरा सरसों 5100 5791
मन्दसौर दलौदा सरसों 5300 5600
दमोह दमोह सरसों 4500 5280
दतिया दतिया सरसों 5690 5780
देवास देवास सरसों 4700 5448
डिंडोरी डिंडोरी सरसों(काला) 5000 5025
विदिशा गंज बासौदा सरसों 4206 5651
विदिशा गंज बासौदा सरसों-जैविक 4600 5602
सागर गढ़ाकोटा सरसों 4955 4955
गुना गुना सरसों 4600 5685
हरदा हरदा सरसों 3480 5401
खंडवा हरसूद सरसों 4890 5100
सीहोर इछावर सरसों 5000 5269
इंदौर इंदौर सरसों 5270 5270
अशोकनगर ईसागढ़ सरसों 5370 5775
जबलपुर जबलपुर सरसों 4600 5405
रतलाम जावरा सरसों 3512 5661
सीहोर जावर सरसों 4735 5386
राजगढ़ जीरापुर सरसों 5000 5715
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4955 5715
मुरैना कैलारस सरसों 5041 5870
शाजापुर कालापीपल सरसों 5200 5655
देवास कन्नोड सरसों 4350 5121
कटनी कटनी सरसों 4826 5570
शिवपुरी खन्याधाना सरसों 5315 5400
देवास खातेगांव सरसों 3301 5466
देवास खातेगांव सरसों-जैविक 4300 5399
देवास खातेगांव सरसों(काला) 3500 3500
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 5145 5570
हरदा खिरकिया सरसों 4350 5100
हरदा खिरकिया सरसों-जैविक 4801 4801
राजगढ़ खुजनेर सरसों(काला) 5260 5640
सागर खुरई सरसों 4580 5240
शिवपुरी कोलारस सरसों 5850 5930
शिवपुरी कोलारस सरसों 4500 5940
गुना कुंभराज सरसों 5120 5600
विदिशा लटेरी सरसों 4105 5400
राजगढ़ माचलपुर सरसों 3545 5755
शिवपुरी मगरोनी सरसों 5600 5600
उज्जैन महिदपुर सरसों 5405 5405
गुना मकसूदनगढ़ सरसों 5130 5640
नीमच मनसा सरसों 5000 5899
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4500 5600
मुरैना मुरैना सरसों 5045 5800
भिंड महू पीला (काला) 5790 5790
अशोकनगर मुंगावली सरसों 4600 5695
अशोकनगर मुंगावली सरसों-जैविक 5095 5095
उज्जैन नागदा सरसों 5080 5250
सतना नागोद सरसों 5325 5325
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 4775 5617
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 3100 5630
सीहोर नसरुल्लागंज सरसों 4991 4991
नीमच नीमच सरसों(काला) 5550 8300
नीमच नीमच सरसों(काला) 5473 5850
रायसेन ओबेदुल्लागंज सरसों 5000 5000
जबलपुर पाटन सरसों 4115 5150
राजगढ़ पचौर सरसों 4400 5600
राजगढ़ पचौर सरसों 4900 5600
दमोह पथरिया सरसों 4690 5195
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4700 4770
शिवपुरी पोहरी सरसों 5120 5960
शिवपुरी पोहरी सरसों 5125 5950
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 5400 5880
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 5490 5560
रीवा रीवा सरसों(काला) 5200 5250
मुरैना सबलगढ़ सरसों 5280 5785
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5300 5755
सागर सागर सरसों 4275 5700
सागर सागर सरसों-जैविक 4350 5450
रतलाम सैलाना सरसों 5540 5609
सतना सतना सरसों 4790 5660
सीहोर सीहोर सरसों 4500 5382
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 4800 5200
शाजापुर शाजापुर सरसों 4740 5435
मन्दसौर शामगढ़ सरसों 5400 5620
विदिशा शमसाबाद सरसों 5300 5526
श्योपुर श्योपुरबडोद सरसों 4301 5511
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 4650 6300
श्योपुर श्योपुरकलां अन्य 5620 5620
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 4800 6000
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 5215 5215
शाजापुर शुजालपुर सरसों 4500 5620
विदिशा सिरोंज सरसों 4420 5800
विदिशा सिरोंज सरसों-जैविक 5180 5745
मन्दसौर सीतामऊ सरसों 4600 5620
देवास सोनकच सरसों 5199 5300
शाजापुर सुसनेर सरसों 5260 5580
उज्जैन तराना सरसों 5071 5551
हरदा टिमरनी सरसों 4400 5201
उज्जैन उज्जैन सरसों 4900 5275
विदिशा विदिशा सरसों 5220 5220
श्योपुर विजयपुर सरसों 5005 5995
श्योपुर विजयपुर सरसों 5300 5650
श्योपुर विजयपुर पीला (काला) 5860 5860

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

गर्मी में पशु आहार के लिए साइलेज से करें हरे चारे की पूर्ती

Supply green fodder from silage for animal feed in summer

पशुपालक गर्मी के मौसम में पशुओं को सिर्फ सूखा चारा व दाना खिलाने पर मजबूर होते हैं, जिसके कारण दुधारू पशु कम दूध देने लगते हैं। इस स्थिति में किसान यह सोच कर परेशान होते हैं कि अपने पशुओं को हरे चारे की जगह क्या खिलाएं। तो इस परेशानी का समाधान है साइलेज जिसे गर्मियों के मौसम का बेस्ट पशु आहार माना जाता है। 

सबसे पहले बात करते हैं, साइलेज क्या है?

साइलेज को दरअसल ज्वार, मक्का, नैपियर घास, बरसीम आदि हरे चारों को छोटे – छोटे टुकड़ो में काट कर उसे नमक व अन्य जरूरी पोषक तत्वों के मिश्रण से बनाया जाता है। साइलेज में भी, हरे चारे की ही तरह, उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट व सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा सही होनी चाहिए, इसलिए पशुपालक को मक्का, ज्वार, जई, लूटसन, नेपियर घास, लोबिया, बरसीम, रिजका, लेग्यूम्स, जवी, बाजरा, गिन्नी व अंजन का खासा ध्यान रखना जरूरी हैं। जब दाने दूध भरने की अवस्था में हों तभी इन्हे काटना चाहिए।। अगर पानी अधिक है, तो चारे को थोड़ा सुखा लेना चाहिए ताकि नमी की मात्रा 60 से 65  प्रतिशक तक रहे। 

फायदे:

  • साइलेज डेयरी पशुओं के लिए चारे की नियमित आपूर्ति को सुनिश्चित करता है।

  • यह विभिन्न मौसमों में पशुओं के लिए एक समान गुणवत्ता वाला चारा है।

  • साइलेज लगभग हर मौसम में बनाया जा सकता है। 

  • पशुओं को साइलेज खिलाना परजीवी रोगों के नियंत्रण के लिए एक प्रभावी उपकरण है, क्योंकि हरे चारे के विभिन्न चरणों में मौजूद परजीवी प्रकिया करने के दौरान नष्ट हो जाते हैं। 

  • साइलेज की आपूर्ति निश्चित करके पशुओं के दुबलेपन की अवधि के दौरान उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मल्चिंग पर सरकार दे रही है 50% तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ!

Benefits of applying mulching in vegetable crops

खेती में नई तकनीकों का उपयोग किसानों की मेहनत और लागत को कम कर रहा है। मल्चिंग ऐसी ही एक आधुनिक तकनीक है, जो बागवानी फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद करती है। अब बिहार सरकार ने इसे अपनाने के लिए 50% सब्सिडी देने का ऐलान किया है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।

क्या है मल्चिंग और इसके फायदे?

मिट्टी की नमी बनाए रखता है, जिससे सिंचाई की जरूरत कम होती है।
खरपतवार पर नियंत्रण, जिससे खेत साफ-सुथरा रहता है।
तापमान संतुलित रखता है, जिससे पौधों की बेहतर वृद्धि होती है।
मिट्टी के कटाव को रोकता है, जिससे उर्वरता बनी रहती है।

कैसे मिलेगा 50% सब्सिडी का लाभ?

बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग के माध्यम से यह सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को अपनी मल्चिंग शीट खरीदने का आधा खर्च सरकार वहन करेगी और राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

ड्रिप सिंचाई के साथ मल्चिंग: डबल मुनाफा!

ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक साथ मिलकर किसानों को अधिक लाभ देती हैं। यह पानी की बचत करता है और पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा!

मल्चिंग से पानी, उर्वरक और कीटनाशकों का खर्च कम होता है, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार मिलती है। यह तकनीक खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने का सुनहरा मौका है।

स्रोत: कृषि जागरण

ऐसी ही और कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए Gramophone से जुड़े रहें!

Share

क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव, देखें मध्य प्रदेश के मंडियों का हाल

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सोयाबीन 1500 4125
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 3650 3650
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 3650 3650
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3400 4014
सीहोर आष्टा सोयाबीन 3301 4074
उज्जैन बड़नगर पीला 3680 4178
धार बदनावर पीला 3885 4155
होशंगाबाद बानापुरा पीला 3670 3805
भोपाल बैरसिया पीला 2100 3995
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3200 4025
सागर बीना सोयाबीन 3550 3915
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 3300 3300
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3700 5402
देवास देवास सोयाबीन 2500 4120
धार धामनोद सोयाबीन 3250 3825
धार धार सोयाबीन 2784 4060
धार धार सोयाबीन-जैविक 2902 3400
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा सोयाबीन 3500 3840
इंदौर गौतमपुरा पीला 3850 4030
डिंडोरी गोरखपुर पीला 3580 3650
डिंडोरी गोरखपुर पीला 3550 3710
गुना गुना सोयाबीन 3675 3800
हरदा हरदा सोयाबीन-जैविक 3601 3601
हरदा हरदा पीला 1700 3915
इंदौर इंदौर सोयाबीन 2715 2720
इंदौर इंदौर सोयाबीन-जैविक 3560 4005
रतलाम जावरा सोयाबीन 3880 4080
नरसिंहपुर करेली सोयाबीन 3770 3770
खंडवा खंडवा पीला 3000 3955
देवास खातेगांव सोयाबीन 3301 3951
देवास खातेगांव सोयाबीन-जैविक 3877 3946
हरदा खिरकिया सोयाबीन-जैविक 3740 3740
हरदा खिरकिया पीला 3530 3830
सागर खुरई सोयाबीन 2100 3882
धार कुक्षी सोयाबीन 3655 3955
उज्जैन महिदपुर सोयाबीन 3871 3975
नीमच मनसा सोयाबीन 3200 4120
धार मनावर सोयाबीन 3600 3600
मन्दसौर मन्दसौर सोयाबीन 3900 4019
मन्दसौर मन्दसौर सोयाबीन 3986 4118
इंदौर महू सोयाबीन 1451 4121
सीहोर नसरुल्लागंज सोयाबीन 3700 3756
नीमच नीमच सोयाबीन 3841 3841
राजगढ़ पचौर सोयाबीन 3905 3945
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 3900 3900
दमोह पथरिया सोयाबीन 3720 4035
मन्दसौर पिपल्या सोयाबीन 600 4190
सागर राहतगढ़ पीला 3705 3705
रतलाम रतलाम सोयाबीन 3831 4140
सागर सागर सोयाबीन-जैविक 3630 4015
रतलाम सैलाना सोयाबीन 3794 4061
इंदौर सांवेर सोयाबीन 2551 4085
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 3875 3875
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन-जैविक 3840 3840
सागर शाहगढ़ सोयाबीन 3480 3520
सागर शाहगढ़ पीला 3525 3525
मन्दसौर शामगढ़ सोयाबीन 3600 3890
शाजापुर शुजालपुर सोयाबीन 3750 4036
सीहोर श्यामपुर सोयाबीन 2521 2521
रतलाम ताल पीला 3771 4141
उज्जैन तराना सोयाबीन 2671 4061
हरदा टिमरनी सोयाबीन 3051 3920
उज्जैन उज्जैन सोयाबीन 3200 4180
उज्जैन उन्हेल सोयाबीन 3650 3895

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

जानिए कैसे बचाएं मकड़ी के प्रकोप से मिर्च की फसल!

Know how to save chilli crop from mite attack

इस कीट के नवजात और वयस्क दोनों अवस्थाएं नई पत्तियों को निचली सतह से और पौधों के बढ़ते सिरों से रस चूसते हैं। इसके कारण, पत्तियां नीचे की ओर मुड़कर सिकुड़ जाती हैं, एवं उलटे नाव के आकार का रूप ले लेती हैं। संक्रमित पौधे के फल छोटे रह जाते हैं। 

रोकथाम- इन कीटों का प्रकोप दिखाई देते ही बचाव के लिए, ओमाइट (प्रोपरजाइट 57% ईसी)  @ 600 मिली प्रति एकड़ या पेजर (डायफेंथियूरॉन 50% डब्लूपी) @ 240 ग्राम प्रति एकड़ या इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 05 % एसजी) @ 80 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150 -200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

होली तक लगातार आएंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार

know the weather forecast,

9 मार्च से शुरू होकर होली तक एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। होली के समय कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। अब हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। दिन और रात के तापमान उत्तर, मध्य, और पूर्वी भारत में बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिलों में, और पंजाब-हरियाणा के उत्तरी जिलों में होली के समय 13 और 14 तारीख को बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी होली के समय बारिश बढ़ने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बैकहो और लोडर पर किसानों को अनुदान, जानें पूरी योजना

Subsidy for Farmers on Backhoe and Loader

मध्यप्रदेश सरकार किसानों की मदद के लिए ट्रैक्टर चलित बैकहो और बैकहो लोडर पर अनुदान दे रही है। इस योजना का उद्देश्य भूमि खुदाई और कृषि कार्यों को आसान बनाना है, जिससे किसानों की लागत और समय की बचत हो सके।

बैकहो और बैकहो लोडर क्या हैं?

बैकहो और बैकहो लोडर ऐसे उपकरण हैं जो भूमि की खुदाई, पेड़-पौधों को हटाने, चट्टानों को स्थानांतरित करने और मिट्टी की भराई में उपयोगी होते हैं। इससे किसान अपनी भूमि सुधार और खेती को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

कितना मिलेगा अनुदान?

सरकार किसानों को उनके वर्ग और उपकरण के प्रकार के आधार पर अनुदान प्रदान कर रही है:

एससी/एसटी वर्ग के किसानों के लिए:

  • ट्रैक्टर चलित बैकहो (35 HP) – 50% अनुदान, ₹1,35,000 तक

  • ट्रैक्टर चलित बैकहो लोडर (35 HP) – 50% अनुदान, ₹3,50,000 तक

जनरल, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए:

  • ट्रैक्टर चलित बैकहो (35 HP) – 40% अनुदान, ₹1,08,000 तक

  • ट्रैक्टर चलित बैकहो लोडर (35 HP) – 40% अनुदान, ₹2,80,000 तक

यह अनुदान सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइज़ेशन (SMAM) योजना के तहत दिया जा रहा है।

कैसे मिलेगा लाभ?

  • किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • कृषि विभाग या CSC केंद्र से अधिक जानकारी ली जा सकती है।

  • पात्र किसान सरकारी पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना का महत्व

मध्यप्रदेश में कृषि एक महत्वपूर्ण उद्योग है, और यह योजना किसानों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बना रही है। बैकहो और लोडर का उपयोग न केवल खेती के कार्यों को आसान बनाएगा बल्कि मजदूरी लागत को भी कम करेगा। इससे कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।

अगर आप मध्यप्रदेश के किसान हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं!

स्रोत: कृषि जागरण

ऐसी ही और कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए Gramophone से जुड़े रहें!

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम आलोट गेहूँ 2407 2650
शाजापुर आगर गेहूँ 2235 2689
पन्ना अजयगढ़ गेहूं का मिश्रण 2800 2800
बड़वानी अंजड़ गेहूँ 2235 2685
बड़वानी अंजड़ गेहूँ 2220 2270
अशोकनगर अशोकनगर गेहूँ 2800 4145
सीहोर आष्टा गेहूँ 2530 2951
उज्जैन बड़नगर गेहूँ 2466 2710
धार बदनावर लोकवन 2430 2430
धार बदनावर गेहूँ 2400 2935
खरगोन बड़वाह गेहूँ 2472 2684
खरगोन बड़वाह गेहूँ 2440 2625
देवास बागली लोकवन 2624 2875
रीवा बैकुंठपुर गेहूँ 2750 2750
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2471 2676
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2775 2775
भोपाल बैरसिया स्थानीय 2585 2585
भोपाल बैरसिया मिल गुणवत्ता 2430 2740
भोपाल बैरसिया गेहूँ 2440 2725
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2801 2801
खरगोन भीकनगांव मिल गुणवत्ता 2502 2700
खरगोन भीकनगांव गेहूँ 2373 2673
खरगोन भीकनगांव गेहूँ 2486 2730
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2630 3400
भोपाल भोपाल मोहन मंडल 2635 2798
भोपाल भोपाल सुजाता 2715 2715
भोपाल भोपाल गेहूँ 2510 2905
राजगढ़ ब्यावरा गेहूँ 2585 2745
राजगढ़ ब्यावरा गेहूँ 2620 2740
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2800 2800
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2500 2500
सागर बीना गेहूँ 2630 3338
बुरहानपुर बुरहानपुर गेहूँ 2726 2726
रीवा चाकघाट गेहूँ 2730 2730
छिंदवाड़ा चौरई गेहूँ 2431 2680
सिवनी छपारा (F&V) गेहूँ 2501 2501
राजगढ़ छापीहेड़ा गेहूँ 2576 2618
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल गुणवत्ता 2635 2682
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा गेहूँ 2671 2690
सिवनी छपारा मिल गुणवत्ता 2500 2500
ग्वालियर डबरा गेहूँ 2700 2900
देवास देवास गेहूँ 2000 2870
धार धामनोद गेहूँ 2591 2650
धार धार मिल गुणवत्ता 2440 2976
धार धार गेहूँ 2590 2590
रायसेन गैरतगंज गेहूँ 2662 2761
धार गंधवानी मिल गुणवत्ता 2600 2650
विदिशा गंज बासौदा मिल गुणवत्ता 3050 3150
विदिशा गंज बासौदा सुजाता 2555 3300
विदिशा गंज बासौदा गेहूँ 2283 2676
इंदौर गौतमपुरा लोकवन 2705 2811
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2700 2710
नरसिंहपुर गोटेगांव गेहूँ 2675 2775
नरसिंहपुर गोटेगांव गेहूँ 2600 2775
गुना गुना गेहूँ 2890 4580
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2301 2750
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2400 2550
खंडवा हरसूद गेहूँ 2450 2551
खंडवा हरसूद गेहूँ 2400 2500
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2100 2965
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2605 2810
इंदौर इंदौर गेहूँ 2500 2841
होशंगाबाद इटारसी गेहूँ 2554 3200
जबलपुर जबलपुर गेहूँ 2666 2802
रतलाम जावरा गेहूँ 2570 2950
दमोह जवेरा गेहूँ 2700 2700
झाबुआ झाबुआ लोकवन 2450 2525
आलीराजपुर जोबट मिल गुणवत्ता 2500 2525
आलीराजपुर जोबट गेहूँ 2450 2600
देवास कन्नोड गेहूँ 2536 2572
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2655 2705
खरगोन कसरावद गेहूँ 2605 2710
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2620 2620
कटनी कटनी गेहूँ 2600 2822
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 2450 2600
खंडवा खंडवा गेहूँ 2541 2541
खरगोन खरगोन गेहूँ 2352 2801
खरगोन खरगोन गेहूँ 2625 2810
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2300 2725
देवास खातेगांव गेहूँ 2399 2570
बड़वानी खेतिया लोकवन 2610 2650
बड़वानी खेतिया गेहूँ 2960 2980
हरदा खिरकिया मिल गुणवत्ता 2401 2591
हरदा खिरकिया गेहूँ 2200 2475
सागर खुरई गेहूँ 2250 3050
धार कुक्षी लोकवन 2550 2560
धार कुक्षी मिल गुणवत्ता 2730 2730
धार कुक्षी गेहूँ 2470 2610
राजगढ़ कुरावर मिल गुणवत्ता 2220 2650
राजगढ़ कुरावर गेहूँ 2625 2625
सिवनी लखनादौन स्थानीय 2401 2401
देवास लोहारदा गेहूँ 2295 2538
उज्जैन महिदपुर गेहूँ 1906 2761
धार मनावर गेहूँ 2600 2650
मंडला मंडला स्थानीय 2601 2601
मन्दसौर मन्दसौर लोकवन 2635 2701
मन्दसौर मन्दसौर गेहूँ 2401 2800
इंदौर महू सुजाता 2725 2725
इंदौर महू गेहूँ 1840 2707
बालाघाट मोहगांव गेहूँ 2425 2425
बेतुल मुल्ताई मिल गुणवत्ता 2450 2570
बेतुल मुल्ताई गेहूँ 2600 2600
बेतुल मुल्ताई गेहूँ 2500 2600
खंडवा मुंडी मिल गुणवत्ता 2350 2425
खंडवा मुंडी गेहूँ 2290 2500
खंडवा मुंडी गेहूं का मिश्रण 2475 2490
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2505 2654
सीहोर नसरुल्लागंज गेहूँ 2500 2660
सीहोर नसरुल्लागंज गेहूँ 2476 2739
छतरपुर नौगांव गेहूँ 2710 2730
नीमच नीमच गेहूँ 2450 3150
राजगढ़ पचौर मिल गुणवत्ता 2520 2630
राजगढ़ पचौर गेहूँ 2218 2551
राजगढ़ पचौर गेहूँ 2250 2505
खंडवा पंधाना गेहूँ 2501 2590
झाबुआ पेटलावद गेहूँ 2550 2766
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2700 3081
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2787 2841
होशंगाबाद पिपरिया गेहूँ 2755 2755
मन्दसौर पिपल्या गेहूँ 2600 2624
सागर राहतगढ़ मिल गुणवत्ता 2655 2780
रायसेन रायसेन मिल गुणवत्ता 2900 2900
धार राजगढ़ लोकवन 2400 2941
धार राजगढ़ गेहूँ 2589 2693
रतलाम रतलाम गेहूँ 2589 2910
रतलाम सैलाना गेहूँ 2581 2581
खरगोन सनावद गेहूँ 2465 2558
इंदौर सांवेर गेहूँ 2451 2741
सतना सतना गेहूँ 2350 2350
खरगोन सेगांव गेहूँ 2600 2700
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2650 2810
सीहोर सीहोर लोकवन 2300 2750
सीहोर सीहोर मिल गुणवत्ता 2200 2780
सीहोर सीहोर गेहूँ 2499 2652
सीहोर सीहोर गेहूं का मिश्रण 2560 2675
बड़वानी सेंधवा मिल गुणवत्ता 2725 2730
बड़वानी सेंधवा गेहूँ 2700 2735
बड़वानी सेंधवा गेहूँ 2700 2725
सिवनी सिवनी गेहूँ 2500 2695
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2705 2750
सागर शाहगढ़ गेहूँ 2600 2650
शाजापुर शाजापुर गेहूँ 2616 2616
श्योपुर श्योपुरबडोद गेहूँ 2839 2849
श्योपुर श्योपुरकलां गेहूँ 2866 2955
शाजापुर शुजालपुर गेहूँ 2386 2630
सीहोर Shyampur मिल गुणवत्ता 2620 2710
विदिशा सिरोंज शरबती 2500 4105
विदिशा सिरोंज गेहूँ 2750 2750
मन्दसौर सीतामऊ लोकवन 2575 2622
देवास सोनकच गेहूँ 2260 2689
रतलाम ताल गेहूँ 2587 2595
उज्जैन तराना गेहूँ 2400 2732
झाबुआ थांदला मिल गुणवत्ता 2700 2700
झाबुआ थांदला गेहूँ 2500 2500
टीकमगढ़ टीकमगढ़ गेहूँ 2650 2750
हरदा टिमरनी गेहूँ 2499 2670
उज्जैन उज्जैन गेहूँ 2266 3120
उज्जैन उन्हेल गेहूँ 2401 2582
विदिशा विदिशा मिल गुणवत्ता 2400 2775
विदिशा विदिशा गेहूँ 2250 3380

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

सब्जियों वाली फसल में ऐसे करे खरपतवार प्रबंधन

How to do weed management in vegetable crop

सब्जियों वाली फसलों में खरपतवारों को यदि उचित समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए तो यह सब्जियों की उपज एवं गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। खरपतवार न केवल उपज कम करते हैं बल्कि सब्जियों के बीजों के साथ अगर खरपतवारों के बीज मिल गए तो बीज की गुणवत्ता को भी खराब कर देते हैं, जिससे उनका मूल्य प्रभावित होता है। ज्यादातर सब्जी वाली फसलों में शुरूआती अवस्था में खरपतवारों के प्रकोप से बचाना अति आवश्यक होता है, क्योंकि इस समय हुआ नुकसान फसल की बढ़वार एवं उत्पादन दोनों को प्रभावित करता है।

खरपतवार प्रबंधन: 

  • फसल की बुआई करते समय खरपतवार मुक्त शुद्ध एवं प्रमाणित बीज/पौध का प्रयोग करें।

  • पूर्ण रूप से सड़ी गोबर व कम्पोस्ट खाद का ही प्रयोग करें अन्यथा सबसे ज्यादा मात्रा में खरपतवार के बीज खेत में आने की संभावना इसी से ही रहती है।

  • कृषि यंत्रों को लगी मिट्टी एक खेत से दूसरे खेत में प्रयोग करने से पहले साफ़ जरूर कर लें।

  • नर्सरी के स्थान को खरपतवार मुक्त रखें।

  • खेत के आस-पास की मेड़, पानी के स्त्रोत व नालियों को खरपतवार मुक्त रखें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share