फिर शुरू होगी भारी बारिश, नवंबर में बनेंगे नए समुद्री तूफान

उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है। अब बारिश की गतिविधियां तमिलनाडु केरल और कर्नाटक सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बढ़ेंगी। तूफानों का सीजन शुरू हो गया है अक्टूबर में दो तूफान बन चुके हैं। नवंबर और दिसंबर में भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सक्रिय हो सकते हैं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>