अप्रैल में आंधी और तूफान का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अप्रैल में गर्मी बढ़ेगी, हीटवेव का असर दिखाई देगा और उत्तर भारत में आँधी-तूफान की संभावना बन सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कटाई के लिए तैयार फसल को भीषण गर्मी से हो सकता है नुकसान

know the weather forecast

देश के अधिकांश भागों में अब फसल कटाई के लिए तैयार है। इस समय तापमान ज्यादा बढ़ने से फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में विपरीत असर हो सकता है। पंजाब से लेकर के हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक तापमान बढ़ेंगे। पहाड़ों पर अगले दो या तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ चलेंगी तेज हवाएं, फसलों को होगा नुकसान

know the weather forecast

पहाड़ों पर अगले तीन दिनों के दौरान बर्फबारी और बारिश जारी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और विदर्भ तक तेज हवाएं चलेगी। तेज हवाओं के चलते फसलों को नुकसान होने के आशंका है। अगले दो दिनों के दौरान भीषण गर्मी और लू का प्रकोप दिखाई देगा। 28 मार्च से तेज हवाओं के चलते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी के आसार, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। हीटवेव की संभावना बढ़ रही है और कई राज्यों में तापमान फिर से 40 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे कुछ इलाकों को मामूली राहत मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पहाड़ों पर फिर पहुंचेंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस, कई राज्यों पर होगा असर

know the weather forecast,

हीट वेव अब कई राज्यों को परेशान कर सकती है। 24 मार्च की रात से पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ जाएगा। पहाड़ों पर 26 या 27 मार्च तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के तापमान बढ़ जाएंगे। 3 दिन के बाद यहां पर हीट वेव आने की संभावना है। दक्षिण भारत में हल्की बारिश होगी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

तेज आँधी और बारिश का अलर्ट, कुछ राज्यों में हो सकती है ओलावृष्टि

know the weather forecast,

मध्य भारत सहित पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि, इससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश होगी, जिससे 22 मार्च को होने वाला IPL क्रिकेट मैच प्रभावित हो सकता है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों बाद तापमान बढ़ने के कारण गर्मी तेज़ हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार, फसलों को पहुँच सकता है नुकसान

know the weather forecast,

देश भर के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जमके बरसेंगे बादल। इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में फिर से तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

know the weather forecast,

अब उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पश्चिमी भारत में फिर से भीषण गर्मी दस्तक देगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान तेजी से बढ़ेगा और लू जैसी स्थिति बन सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी। 20 से 23 मार्च के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बादल बरस सकते हैं। देश के एक हिस्से में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि दूसरे हिस्से में बारिश मौसम को ठंडा बनाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान में गर्मी से राहत, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

know the weather forecast,

उत्तरी ठंडी हवाओं का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, और उत्तरी महाराष्ट्र पर अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा तथा तापमान में कुछ और गिरावट होगी। 19 मार्च से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित भारत के पूर्वी तट पर बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 2 दिन बाद तापमान फिर बढ़ेंगे। 19 मार्च से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में बारिश हो सकती है। 20 मार्च के आसपास दिल्ली और उसके आसपास भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share