मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव?

Tomato mandi rates,

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे हरदा, देवास, खरगोन, बड़वानी, गुना, इंदौर, धार, सागर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर अलीराजपुर (F&V) देशी 2500 3500
खरगोन बड़वाह देशी 2500 5000
बड़वानी बड़वानी टमाटर 1000 1000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 800 2500
राजगढ़ ब्यावरा देशी 1000 1500
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देशी 700 900
दमोह दमोह (F&V) अन्य 1400 1400
देवास देवास (F&V) अन्य 400 1500
धार धामनोद टमाटर 600 1300
धार धार(F&V) अन्य 3000 4000
गुना गुना(F&V) अन्य 800 1200
देवास हाटपिपलिया टमाटर 1000 1600
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 1200 1600
होशंगाबाद होशंगाबाद देशी 1820 2250
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 1600 4000
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 600 2500
खरगोन खरगोन देशी 600 1200
धार कुक्षी टमाटर 1300 1800
ग्वालियर लश्कर(F&V) स्थानीय 1600 2000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 2300 3600
इंदौर महू देशी 2000 4000
खंडवा पंधाना (F&V) देशी 230 340
झाबुआ पेटलावद देशी 1000 1200
झाबुआ पेटलावद हाइब्रिड 1200 1200
होशंगाबाद पिपरिया देशी 800 2500
धार राजगढ़ टमाटर 1500 2000
सागर सागर (F&V) देशी 600 1000
खरगोन सनावद देशी 2000 3000
इंदौर सांवेर अन्य 3550 4500
बड़वानी सेंधवा टमाटर 1500 2500
सिवनी सिवनी देशी 900 1000
सिंगरोली सिंगरोली टमाटर 3500 3500
झाबुआ थांदला हाइब्रिड 2600 3200
हरदा टिमरनी टमाटर 1500 2500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन की फसल में बुवाई के 25 से 30 दिन बाद पोषक तत्व प्रबंधन!

Nutrient management in garlic crops after 25 to 30 days of sowing

लहसुन की फसल अभी 25 से 30 दिन की हो रही है, इस अवस्था में अच्छे जड़ों के विकास एवं पौधों की स्वस्थ बढ़वार के लिए, यूरिया @ 25 किलोग्राम + एग्रोमीन (सूक्ष्म पोषक तत्व- ज़िंक इडीटीए 3% + मैगनीज़ इडीटीए 1% + मोलिब्डेनम 0.1% + कॉपर इडीटीए 1% + बोरोन 0.5% + जटिल कार्बनिक रूप में आयरन 2.5%) @ 5 किलोग्राम, इन सभी को आपस में मिलाकर एक एकड़ के हिसाब से भुरकाव करें। 

यूरिया: फसल में यूरिया नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके उपयोग से, पत्तियो में पीलापन एवं सूखने की समस्या नहीं आती है। यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज़ करता है।

एग्रोमिन गोल्ड 

  • एग्रोमिन फसलों के लिए, सूक्ष्म पोषक तत्वों का सबसे प्रभावी स्रोत है।

  • एग्रोमिन में एक गीला और फैलाने वाला एजेंट भी होता है जो पौधे द्वारा साथ अवशोषण सुनिश्चित करता है।

  • एग्रोमिन सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को ठीक करके और बेहतर पोषक तत्व संतुलन सुनिश्चित करके फसल की उपज बढ़ाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में बेमौसम बारिश जारी, जानें खाड़ी में बनने वाला तूफान कहां टकराएगा?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने वाला है जो 2 नवंबर तक तूफान का रूप धारण कर लेगा। यह तूफान और शक्तिशाली होकर उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ सकता है। उड़ीसा के भी कई जिलों पर तूफ़ान का खतरा है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दे सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन, किसान शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस

Agriculture Infrastructure Fund Scheme

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। पर यह भी सच है की अभी तक भारत अपने कृषि क्षेत्र का पूरा उपयोग नहीं कर पाया है। इसी वजह से इसका लाभ आम किसानों को भी नहीं मिल पाता है और किसानों को आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं हो पाती है। किसानों की आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं भी चलाती रहती है। इन योजनाओं से किसान लाभ लेते हैं और अपनी खेती को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से करते हैं। इन्हीं सरकारी योजनाओं में से एक है “कृषि अवसंरचना कोष योजना” जिसके माध्यम से किसान बड़ा लोन ले कर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

बता दें की इस योजना से लाभ ले कर किसान कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाई, वेयरहाउस और पैकेजिंग यूनिट लगा सकते हैं। सरकार इन सब के लिए किसानों को दो करोड़ रुपये तक का बड़ा लोन देती है। यही नहीं, इस लोन के ब्याज दर पर भी सरकार 3% की छूट देती है। बता दें की ब्याज में दी जाने वाली यह छूट लोन स्वीकार हो जाने के 7 साल तक रहती है।

कृषि अवसंरचना कोष योजना के अंतर्गत मिलने वाले 2 करोड़ रुपये तक के इस लोन पर गारंटी भी दी जाती है। इस गारंटी की जिम्मेदारी माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज फंड ट्रस्ट लेता है। इस योजना का लाभ प्राथमिक कृषि साख समितियां, विपणन सहकारी समितियां, किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह, बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, कृषि उद्यमी, स्टार्टअप और एग्रीगेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स आदि उठा सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु आपको www.agriinfra.dac.gov.in पर जाना होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8500 रुपए तक पहुंचे

Cotton Mandi Bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर देसी 6800 6800
बड़वानी अंजड़ अन्य 6400 6870
खरगोन बड़वाह अन्य 5685 6820
बड़वानी बड़वानी एच 4 6300 6775
बड़वानी बड़वानी स्थानीय 6700 7000
धार गंधवानी अन्य 6500 7100
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32 (बिना छना हुआ) 6500 7100
आलीराजपुर जोबट अन्य 6500 7950
खरगोन कसरावद कपास (बिना छना हुआ) 6800 7100
खरगोन कसरावद अन्य 6465 7000
बड़वानी खेतिया एच 4 6800 6800
धार कुक्षी एच 4 6000 7000
धार राजगढ़ डीसीएच-32 (बिना छना हुआ) 6600 8400
रतलाम सैलाना डीसीएच-32 (बिना छना हुआ) 6200 8500
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6790 7050
बड़वानी सेंधवा एच 4 4930 6800
झाबुआ थांदला डीसीएच-32 (बिना छना हुआ) 8000 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

टमाटर में अधिक फूल धारण एवं पछेती झुलसा रोग नियंत्रण के उपाय!

Necessary spray for more flowers and late blight disease control in Tomato crops

टमाटर की फसल में अधिक फूल धारण एवं पछेती झुलसा रोग के नियंत्रण के लिए, गोडिवा सुपर (एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 18.2% + डिफ़ेनोकोनाज़ोल 11.4% एससी) @ 15 मिली +  न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क – 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में 5% + अमीनो एसिड) @ 25 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 5 मिली प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

न्यूट्रीफुल मैक्स

  • इससे फूल अधिक लगते है, एवं फलो की रंग एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

  • सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधो की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

  • जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

उत्तर और मध्य भारत में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनेगा जो आगे चलकर समुद्री तूफान भी बन सकता है। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा है कि यह आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरवेंस आएगा जो कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देगा। उत्तर भारत और मध्य भारत में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे दाम पर मिल रहे खेती के महंगे मशीन, जानें क्या है सरकार की योजना?

Expensive farming machines are available at half the price

भारत आज तकनीक के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 के माध्यम से चाँद पर भी दस्तक दे दी है। हालांकि एक तरफ जहाँ देश चाँद पर कदम रख चुका है वहीं दूसरी तरह ऐसे बहुत सारे किसान हैं जो आज भी पारंपरिक खेती करते हुए बैल और हल का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे सभी किसान भी आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठा पाएं इस उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई सारी योजनाएं चला रही है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों को खेती के मशीनों पर एक लाख रुपये तक की सुपर सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है। यह योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना में डिस्क प्लाउ, हल, टैक्टर माउंटेज स्प्रेयर, आलु खुदाई मशीन, पॉवर थ्रेशर और क्लीटवेटर समेत कई अन्य कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक की सुपर सब्सिडी दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रदेश के कृषि विभाग की अधिकारी वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देसी 2390 2420
भिंड आलमपुर अन्य 2100 2500
धार बदनावर लोकवन 2305 3051
खरगोन भीकनगांव लोकवन 1900 2810
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2401 2501
दतिया दतिया अन्य 2125 2125
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2430 2430
मुरैना जोरा देसी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2060 2465
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1940 2195
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2525 3030
शिवपुरी खनियाधाना लोकवन 2125 2125
देवास खातेगांव अन्य 2210 2960
अनुपुर कोतमा अन्य 2500 2500
भिंड महू अन्य 2450 2525
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2410 2415
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 2610 2610
सागर सागर अन्य 2200 2400
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2340 2470
सीहोर श्यामपुर मिल गुणवत्ता 2425 2475
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2155 2180
उमरिया उमरिया अन्य 2150 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

प्याज की फसल में रोपाई के 40 दिन बाद जरूरी है पोषक तत्व प्रबंधन!

Nutrient management is necessary after 40 days of transplanting in onion crop

प्याज की फसल में इस अवस्था में अच्छे जड़ों के विकास एवं पौधों की स्वस्थ वृद्धि के लिए, यूरिया 30 किलोग्राम + कैल्शियम नाइट्रेट 10 किलोग्राम + मैग्नीशियम सल्फेट 10 किलोग्राम इन सभी को आपस में मिलाकर एक एकड़ के हिसाब से समान रूप से भुरकाव करें।

  • यूरिया: प्याज की फसल में यूरिया नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है| इसके उपयोग से, पत्तियो में पीलापन एवं सूखने की समस्या नहीं आती है| यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज़ करता है।

  • कैल्शियम नाइट्रेट: कैल्शियम नाइट्रेट से प्याज की कंद का आकार बढ़ाता है, एवं बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होती है। साथ ही पौधो में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।

  • मैग्नीशियम सल्फेट: मैग्नेशियम सल्फेट प्याज की फसल में मैग्नेशियम के प्रयोग से हरियाली बढ़ती है एवं प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में तेज़ी आती हैं अंततः उच्च पैदावार और फसल की गुणवत्ता बढ़ती है| साथ ही सल्फर गंध बढ़ाने में मदद करता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share