अगले 1 सप्ताह कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले चार-पांच दिन बारिश की गतिविधियां पूरे भारत में बढ़ जायेगी। गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। राजस्थान के कई जिलों सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बारिश जोर पकड़ेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी दक्षिण भारत में भी बारिश होगी परंतु उसकी तीव्रता बाकी राज्यों से कुछ कम रहेगी। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड तक बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का अलर्ट, संपूर्ण देश में तेज बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अगले चौबीस घंटों के दौरान कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। 6 और 7 जुलाई को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव संभव है। 7 और 8 जुलाई को गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बारिश बढ़ेगी। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियों में कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश के बन रहे आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे बाद राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कर्नाटक के तट पर अरब सागर में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान वहां पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां तटीय कर्नाटक सहित दक्षिणी गुजरात तक पहुंचेगी और वहां भारी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन में कम हो जाएगी बारिश, जानें पुनः मानसून में कब आएगी तेजी?

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। गुजरात में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है बारिश कम होने से इसे राहत मिलेगी। 5 या 6 जुलाई से एक बार मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा तथा इन सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। लेकिन अगले दो-तीन दिनों के दौरान पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में और साथ ही साथ कर्नाटक और केरल के तटों पर बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय भागों में भी अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जुलाई माह में कैसा रहेगा मानसून, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जुलाई के पहले 10 दिनों के दौरान मानसून की बारिश अच्छी रहेगी हालांकि पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात सहित दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में 2 या 3 दिन के बीच में बारिश में कुछ कमी देखने को मिलेगी। जुलाई से इन राज्यों में फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। पूरे भारत की बात करें तो जुलाई का महीना नॉर्मल रहेगा और कई राज्यों को अच्छी बारिश मिलेगी। किसान भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है बीच-बीच में अच्छे स्पेल आते रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना, देखें आगे कैसी रहेगी मानसून की चाल?

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित कर्नाटक और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश संभव है। 3 जुलाई से पंजाब-हरियाणा सहित राजस्थान और गुजरात में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी दिखाई देने लगेगी। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटका और तमिलनाडु में भी बारिश कम होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश के आसार

know the weather forecast

पिछले कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश और बिहार सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी दिखाई देंगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण आसाम में बाढ़ की स्थिति खतरनाक बन सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून ने पूरे देश को किया कवर, ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

25 जून से 28 जून के बीच मानसून ने बहुत तेजी दिखाई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक मानसून पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में भी मूसलाधार बारिश संभव है। मुंबई में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक के तटीय भागों में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तर पूर्व में एक बार फिर बारिश होगी जिससे आसाम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 30 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देश भर में मानसून हुआ सक्रिय, अगले दो-तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा, तेलंगाना और गुजरात के पूर्वी जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों कोस्टल कर्नाटका और केरल में भारी बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी जिलों सहित बिहार और उत्तरी झारखंड में अभी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कमजोर रहेगी पर 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां यहां पर बढ़ जाएंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी वर्षा जारी रहेगी और 30 जून से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। पहाड़ों पर अगले दो-तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो सकता है। गुजरात के अधिकांश जिलों में अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भयंकर बारिश के अलर्ट पर 25 राज्य, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून के देरी से आने और फिर धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से जहाँ पहले लोगों को बारिश का इंतजार था वहीं अब भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वीडियो के माध्यम से देखें विस्तृत मानसून रिपोर्ट।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share