इस राज्य में गाय खरीदने पर मिल रही सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना?

Nand Baba Dudh Mission

पशुपालन हमेशा से किसानों की अतिरिक्त आमदनी का साधन रहा है। सरकार भी किसानों के लिए पशुपालन के फायदे का महत्व समझती है इसीलिए कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ मिल कर एक योजना चला रही है। इस योजना के तहत गाय पालन करने पर सब्सिडी दी जाती है।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम नन्द बाबा दुग्ध मिशन है और इसके अंतर्गत राज्य के पशुपालकों को गाय की खरीदी पर सब्सिडी दी जा रही है। इस सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है। अगर आप देसी गाय खरीदते हैं, तो आप गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत करीब 40 हजार रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा गिर, साहिवाल, थारपारकर आदि गाय खरीदना चाहते हैं, तो आपको सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालन विभाग से आप इस स्कीम का आवेदन पत्र ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4830 4900
पन्ना अजयगढ़ सरसों 5050 5100
गुना एरन सरसों 5002 5271
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4800 5440
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-जैविक 4600 5330
होशंगाबाद बानापुरा सरसों 4500 5195
शिवपुरी बराड़ सरसों 5000 5575
भोपाल बैरसिया सरसों (काला) 5200 5200
बेतुल बेतुल सरसों 4877 5102
बेतुल बेतुल सरसों (काला) 5041 5041
बेतुल बेतुल पीला (काला) 4800 5075
भिंड भिंड सरसों 5200 5410
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4795 5230
सागर बीना सरसों 4350 5605
मन्दसौर दलौदा सरसों 4900 5189
दमोह दमोह सरसों 4000 5140
देवास देवास सरसों 2901 4800
विदिशा गंज बासौदा सरसों 4400 5800
भिंड गोहाद सरसों (काला) 5045 5540
भिंड गोहाद पीला (काला) 5495 5535
गुना गुना सरसों 5355 5395
हरदा हरदा सरसों 3700 5025
जबलपुर जबलपुर सरसों 4205 4880
रतलाम जावरा सरसों 4951 5360
राजगढ़ जीरापुर सरसों (काला) 5155 5270
मुरैना कैलारस सरसों (काला) 5520 5606
कटनी कटनी सरसों 4200 5599
कटनी कटनी सरसों (काला) 3300 5170
देवास खातेगांव सरसों 4781 4781
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 5175 5175
सागर खुरई सरसों 4400 5770
शिवपुरी कोलारस सरसों 5540 5560
गुना कुंभराज सरसों (काला) 4800 4800
राजगढ़ कुरावर सरसों 4905 5205
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4750 5296
भिंड मेहगांव सरसों 5400 5450
मुरैना मुरैना सरसों 5320 5600
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 5100 5270
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 4925 5250
छतरपुर नौगांव सरसों 4900 4900
दमोह पथरिया सरसों 5155 5155
शिवपुरी पोहरी सरसों (काला) 5420 5555
मुरैना पोरसा सरसों (काला) 5300 5460
छतरपुर राजनगर सरसों (काला) 5000 5000
रीवा रीवा सरसों (काला) 5000 5085
सागर सागर सरसों-जैविक 4700 5130
सतना सतना सरसों 4200 5075
सीहोर सीहोर सरसों (काला) 5001 5176
शाजापुर शाजापुर सरसों 4905 5105
श्योपुर श्योपुरबडोद सरसों 5350 5350
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5325 5445
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 4800 5250
हरदा टिमरनी सरसों 4299 4299
उज्जैन उज्जैन सरसों 5161 5161
विदिशा विदिशा सरसों 3500 5400
श्योपुर विजयपुर सरसों 5500 5645

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन का क्या होता है महत्व?

Importance of Organic Carbon for soil
  • ऑर्गेनिक कार्बन मिट्टी में ह्यूमस के निर्माण में सहायता करता है। इससे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है और उर्वरता को बनाए रखता है।

  • मिट्टी में इसकी अधिकता होने से मिट्टी की भौतिक और रासायनिक गुणवत्ता बढ़ जाती है। मिट्टी की भौतिक गुणवत्ता जैसे मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता, आदि को कार्बनिक कार्बन द्वारा बढ़ाया जाता है।

  • इसके अतिरिक्त पोषक तत्वों की उपलब्धता, स्थानांतरण एवं रूपांतरण और सूक्ष्मजीवी पदार्थों व जीवों की वृद्धि के लिए भी जैविक कार्बन बहुत उपयोगी होता है।

  • यह पोषक तत्वों की लिंचिंग (भूमि में नीचे जाना) को भी रोकता है।

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अभी मध्य भारत के ऊपर है और इसके प्रभाव से आज मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तट पर भी भारी बारिश की संभावना है। आज से मानसून की रेखा का पश्चिमी शिरा उत्तर की तरफ आ जाएगी। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में तेज बारिश शुरू हो सकती है जो दो दिनों तक जारी रहेगी। पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बंपर सब्सिडी पर करें फल व सब्जियों की खेती, जानें क्या है सरकार की योजना?

Cultivate fruits and vegetables on bumper subsidy

बागवानी फसलों की खेती किसानों के लिए लाभप्रद हो सकती है। सरकार भी बागवानी फसलों की खेती पर सब्सिडी देती है जिसका लाभ ले कर किसान अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। बता दें की भारत सरकार की तरफ से किसानों को फलों एवं सब्जियों की खेती करने पर लगभग 50% तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। ताकि वे अच्छी पैदावार की प्राप्ति के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर कर सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के द्वारा बागवानी के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न फसलों की खेती के लिए सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। संरक्षित क्षेत्र में इसकी खेती पर करने पर करीब 50% की सब्सिडी पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस या शेडनेट के अंदर शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा या फिर फूलों की खेती करने पर दी जा रही है। वहीं ओपन फिल्ड में अमरूद, आम, आंवला आदि की खेती करने पर लगभग 40% तक की सब्सिडी दी जा रही है। मशरूम की खेती करने पर भी करीब 40% तक सब्सिडी दी जा रही है।

अगर आप बागवानी फसलों की खेती करना चाहते हैं या पहले से करते आ रहे हैं तो आप भी सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए आप राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 26000 रुपये के पार पहुंचे उच्च भाव

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम आलोट लहसुन 8909 10901
उज्जैन बड़नगर लहसुन 7230 13000
उज्जैन बड़नगर लहसुन-जैविक 9050 9050
धार बदनावर लहसुन 2000 17100
धार बदनावर लहसुन-जैविक 10100 10100
भोपाल भोपाल लहसुन 7000 18000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 7500 23124
सागर देवरी औसत 5000 6015
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 1680 15205
इंदौर इंदौर लहसुन 100 14480
शाजापुर कालापीपल लहसुन 2000 15750
नीमच मनसा लहसुन 6400 19000
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 2000 26400
नीमच नीमच औसत 7001 24001
नीमच नीमच लहसुन 7022 22900
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 9102 9102
धार राजगढ़ लहसुन 4000 15001
रतलाम रतलाम देसी 8370 16800
रतलाम रतलाम लहसुन 3900 18300
रतलाम सैलाना औसत 12000 15751
रतलाम सैलाना लहसुन 4200 19601
सीहोर सीहोर लहसुन 2450 18500
शाजापुर शाजापुर लहसुन 6300 16500
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 4400 17220
शाजापुर शुजालपुर देसी 6000 14855
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 6210 14610
उज्जैन उज्जैन लहसुन 4000 20251
उज्जैन उज्जैन लहसुन-जैविक 17000 17000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

जैविक खेती में ह्यूमिक एसिड होता है बेहद महत्वपूर्ण

Humic acid is very important in organic farming
  • ह्यूमिक एसिड खदान से उत्पन्न एक बहुपयोगी खनिज है। इसे सामान्य भाषा में मिट्टी का कंडीशनर भी कहा जा सकता है।

  • यह बंजर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है तथा मिट्टी की संरचना को सुधार कर एक नया जीवनदान देता है।

  • इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य मिट्टी को भुरभुरा बनाना है जिससे जड़ों का विकास अधिक हो सके।

  • ये प्रकाश संलेषण की क्रिया को तेज करता है जिससे पौधे में हरापन आता है और शाखाओं में वृद्धि होती है।

  • यह पौधों की तृतीयक जडों का विकास करता है जिससे की मिट्टी से पोषक तत्वों का अवशोषण अधिक होता है।

  • पौधों की चयापचयी क्रियाओं में वृद्धि कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी यह बढाता है।

  • पौधों में फलों और फूलों की वृद्धि कर फसल की उपज को बढ़ाने में भी यह सहायक होता है।

  • यह बीज की अंकुरण क्षमता बढाता है तथा पौधों को प्रतिकूल वातावरण से भी बचाता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, केरल, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हुई।

  • पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

  • बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  • अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

  • पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

भारी डिस्काउंट पर मिलेगी ट्रेनिंग, 10वीं पास युवक भी उड़ाएंगे ड्रोन

Rajasthan government has decided to give training to young farmers to fly drones

नई नई तकनीकों के इस्तेमाल से आज खेती बेहद आसान और मुनाफे वाला व्यवसाय बन गया है। इन्हीं नई तकनीकों में से एक है कृषि ड्रोन की तकनीक जिसके उपयोग से खाद व अन्य दवाओं का छिड़काव अब बस कुछ हीं मिनटों में हो जाता है। पहले इसी काम के लिए पूरा दिन लग जाता था। देश में ज्यादा से ज्यादा किसान ड्रोन की तकनीक का इस्तेमाल करें और अपनी खेती को मुनाफे वाला बनाएं इसी उद्देश्य से सरकार भी कृषि ड्रोन की खरीदी पर शानदार सब्सिडी दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार की तरफ से युवाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने युवा किसानों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को भारी डिस्काउंट के साथ ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनिंग राजस्थान के कर्णं नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेरस में दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 6 दिन तक चलेगी। इस ट्रेनिंग में कुल खर्च लगभग 50,000 रुपये तक होती है। ख़बरों के अनुसार, कृषि विभाग इस खर्च का 50% देगी और और बाकी के 50% से करीब 20,000 रूपये कर्णं नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेरस द्वारा दिया जाएगा। बाकी का बचा खर्च युवक को देना होगा। अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप राज किसान साथी पोर्टल अथवा राज किसान सुविधा ऐप से आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव, देखें मध्य प्रदेश के मंडियों का हाल

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4200 4205
धार बदनावर सोयाबीन 4100 4105
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 4220 4280
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 3900 4250
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 3271 4299
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3700 4390
सागर बीना सोयाबीन 4250 4250
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 3990 4000
दमोह दमोह पीला 4175 4175
सागर देवरी सोयाबीन 4190 4215
देवास देवास सोयाबीन 4000 4401
धार धार सोयाबीन 4276 4276
धार गंधवानी सोयाबीन 4340 4430
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4000 4300
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4100 4100
इंदौर इंदौर सोयाबीन 45 4440
इंदौर इंदौर सोयाबीन-जैविक 3250 3745
इंदौर इंदौर पीला 4385 4515
नीमच जावद पीला 4250 4250
राजगढ़ जीरापुर सोयाबीन 4025 4275
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4041 4444
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4100 4300
नरसिंहपुर करेली सोयाबीन 4090 4090
खंडवा खंडवा पीला 4000 4280
राजगढ़ खिलचीपुर सोयाबीन 4335 4335
सागर खुरई सोयाबीन 4336 4336
राजगढ़ कुरावर सोयाबीन 4245 4245
राजगढ़ कुरावर पीला 3460 4425
गुना मकसूदनगढ़ सोयाबीन 3990 4340
बेतुल मुल्ताई पीला 4300 4321
सीहोर नसरुल्लागंज सोयाबीन 3301 4226
नीमच नीमच सोयाबीन 4242 4436
राजगढ़ पचौर सोयाबीन 3010 4350
खंडवा पंधाना पीला 4101 4377
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 4100 4125
झाबुआ पेटलावद सोयाबीन 4000 4100
धार राजगढ़ पीला 4320 4425
सागर सागर सोयाबीन 3900 4200
सागर सागर सोयाबीन-जैविक 3205 4365
सागर सागर पीला 3400 4260
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 3900 4150
उज्जैन तराना सोयाबीन 3680 4000
झाबुआ थांदला पीला 4150 4150
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सोयाबीन 4026 4200
उमरिया उमरिया सोयाबीन 4100 4100

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share