लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, हिमपात और बारिश के आसार

know the weather forecast,

17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से वहां भारी से अति भारी बर्फबारी के साथ बारिश होगी। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। राजस्थान और दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश की गतिविधियां होंगी। 21 फरवरी को बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी बारिश की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत का मौसम सूखा बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी से पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू होगी लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच भारी से अति भारी बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कई जिले में बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत का मौसम साफ बना रहेगा तथा तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

तेज बारिश और ओलावृष्टि की बन रही संभावना, बदलेगा कई राज्यों का मौसम

know the weather forecast,

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू होगी। दो दिनों के अंतराल के बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 17 फरवरी को पहाड़ों पर पहुंचेगी। 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच पहाड़ों पर धुंआधार बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों में इसी दौरान बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र का मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे, दक्षिण भारत में तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

know the weather forecast,

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। दोपहर के वक्त तेज धूप और शाम के वक़्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फरवरी में तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में लोग धूप सेंक रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर लोग बर्फ़बारी का मज़ा ले रहे हैं।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन जारी रहेगी बारिश और ओलावृष्टि, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओले गिरे हैं तथा अच्छी बारिश हुई है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 13 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात तथा बारिश हो सकती है। अब उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में होगी बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। अगले दो दिनों के दौरान बारिश झारखंड, बिहार, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी पश्चिम बंगाल के भी कई जिले बारिश देख सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश भागों में सुबह और रात की सर्दी बरकरार रहेगी और दिन में तेज धूप निकल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज 10 फरवरी से महाराष्ट्र के विदर्भ मराठवाड़ा सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी तेलंगाना में बारिश शुरू हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और आंतरिक उड़ीसा में पहुंचेगी। 13 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों बाद दक्षिण भारत में तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले चार या पांच दिनों के दौरान बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

10 फरवरी से कई राज्यों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ-मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार तक अगले चार या पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। पहाड़ों सहित उत्तर भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम की सर्दी बनी रहेगी। 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी देना शुरू कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बेमौसम बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब एक बार फिर महाराष्ट्र के विदर्भ मराठवाड़ा के साथ साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना सहित दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच बेमौसम बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। पहाड़ों पर अगले कई दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा, यहाँ बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के पश्चिमी जिलों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा सर्दी कम होने लग जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बेमौसम बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक सप्ताह के अंदर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश सहित दक्षिणी उत्तर प्रदेश में फिर बेमौसम बारिश हो सकती है। अब पहाड़ी राज्यों का मौसम साफ हो जाएगा तथा तेज धूप निकलेगी। उत्तर पश्चिमी भारत सहित मध्य भारत में भी धूप की वजह से दिन के तापमान बढ़ेंगे। बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल का भी मौसम साफ हो जाएगा। पूर्वोत्तर में हल्की बारिश रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share