मानसून की रफ़्तार में आई तेजी, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मानसून की अक्षीय रेखा अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ रही है। हमारा अनुमान है कि अब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश होगी। महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश कम होगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में खंड वर्षा ही जारी रह सकती है। पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>