निम्न दबाव से इन राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में मौसम शुष्क

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उड़ीसा, झारखंड के ऊपर बना हुआ है जो आगे चलकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा तथा पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां काफी कम हो जाएगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल के भी कई जिले अच्छी बारिश देख पाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>