मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका, देखें मौसम पूर्वानुमान

इस सीजन का पहला निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा पर बना है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोकण और गोवा, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश और कर्नाटक के ऊपर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के दक्षिणी जिलों में और भारत के पश्चिमी तट पर कई जिलों में जल भराव और बाढ़ की आशंका भी नहीं दिखाई दे रही है। मानसून की अक्षीय रेखा अपने सामान्य पोजीशन से दक्षिण में बनी हुई है इसलिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मानसून कमजोर बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश हो सकती है। 17 और 18 जुलाई को गंगा के मैदानी क्षेत्रों में एक बार बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>