मध्य व उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई दिनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सूखे की मार झेल रहे हैं परंतु अब मानसून की रेखा उत्तर भारत की तरफ आ गई है। इसके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अच्छी बारिश होगी जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के भी अधिकांश जिले अच्छी बारिश देखेंगे। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में भी अच्छी बारिश रहेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून कमजोर रहेगा। दक्षिण भारत में केवल केरल और तटीय कर्नाटक में ही अच्छी बारिश दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और मुंबई में भी बारिश थम नहीं रही। मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की तरफ सरकी है। अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। झारखंड में हल्की से मध्यम परंतु छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा के कुछ जिलों में बारिश कम रहेगी। गुजरात को दो-तीन दिन के बाद राहत मिलना शुरू हो जाएगी। मुंबई में भी 2 दिन के बाद हालात सुधर जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान सहित उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की लाइन अब उत्तर दिशा में बढ़ सकती है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर है वहीं एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब सागर पर है और एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है। इन सब के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा उड़ीसा के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में बारिश कुछ कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

know the weather forecast,

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। अगले कुछ दिनों तक यहाँ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिससे यहाँ राहत बाढ़ की स्थिति से रहत मिलती नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और उत्तरी तेलंगाना के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश संभव है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान पर है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर है इनके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र कई राज्यों में करवाएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

गुजरात में लगातार भारी बारिश के प्रभाव से कई जिले जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का प्रकोप जारी है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों सहित महाराष्ट्र के भी कई जिलों में तेज बारिश संभव है। कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई जिलों को बारिश के कारण राहत मिलेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्व उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के दूसरे पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून में दिख रही बहुत ही ज्यादा असमानता, कहीं बारिश तो कहीं शुष्क मौसम

know the weather forecast,

इस बार के मानसून में बहुत ही ज्यादा असमानता दिखाई दे रही है। दक्षिणी उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश हो रही है। गुजरात में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश बढ़ रही है। परंतु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित गंगीय पश्चिम बंगाल का मौसम लगभग सूखा है। 21 जुलाई से उत्तर भारत में बारिश बढ़ सकती है परंतु मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश और जल भराव की आशंका, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह जल्दी ही उड़ीसा के तट को पार करेगा और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों पर जाते-जाते कुछ कमजोर हो जाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होगी। गुजरात में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। 22 और 23 जुलाई को गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, उत्तर भारत में होगी रुक रुक कर बारिश

know the weather forecast,

उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन गया है। यह पश्चिमी उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश से गुजरते हुए 23 जुलाई तक गुजरात पहुंचेगा। 23 जुलाई को और इसके आसपास गुजरात के साथ-साथ दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में रुक रुक कर वर्षा होगी, इन क्षेत्रों में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा एक और निम्न दबाव का क्षेत्र, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

पहला निम्न दबाव का क्षेत्र गुजरात के ऊपर बना है वहीं दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल के खाड़ी में 19 जुलाई को बनेगा। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश करवाएगा। 2 दिन बाद उत्तर भारत में बारिश की प्रक्रिया बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share