अब महज 499 में होगा मिट्टी परीक्षण, सॉइल मैक्स संग करें साइंटिफिक खेती

Khilti Plus Soil Max

मिट्टी की उपज क्षमता उसकी उर्वरा सकती पर निर्भर करती है। पौधे अपने विकास और बढ़वार के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिट्टी से प्राप्त करते हैं, इसीलिए मिट्टी का पोषक तत्वों से परिपूर्ण रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपकी खेत की मिट्टी पोषक तत्वों से परिपूर्ण है या नहीं इसकी जानकारी आपको मिट्टी परीक्षण से मिलती है। पर सिर्फ मिट्टी परीक्षण से ही मिट्टी से संबंधित हर समस्या का निदान नहीं हो सकता है इसीलिए आपको ग्रामोफ़ोन के ‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा से जुड़ना होगा। 

Kheti Plus Soil Max

‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा के अंतर्गत आपको एक साथ कई लाभ मिलेंगे। इसमें मिट्टी परीक्षण तो होगा ही साथ ही आपके द्वारा लगाई जाने वाली अगली फसल के लिए कृषि विशेषज्ञों की टीम द्वारा कृषि कार्यमाला सूची भी तैयार की जाएगी। इस सूची में आपको फसल बुआई से लेकर कटाई तक की सम्पूर्ण कार्यमाला दी जाएगी। साथ ही आपको समय समय पर कृषि विशेषज्ञों के सलाह भी मिलते रहेंगे।

‘खेती प्लस सॉइल मैक्स’ सेवा से मिलने वाले फायदे

  • मिट्टी का नमूना लेने आपके खेत पर जाएंगे ग्रामोफ़ोन के प्रतिनिधि।

  • आपके खेत की मिट्टी का देश के सबसे विश्वसनीय मृदा परीक्षण संस्थान से घर बैठे होगा परीक्षण।  

  • मिट्टी के नमूने का परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आपकी अगली फसल के आधार पर कृषि कार्यमाला सूची तैयार की जाएगी।

  • परीक्षण रिपोर्ट और कृषि कार्यमाला सूची की डिजिटल कॉपी व्हाट्सअप पर आपके साथ साझा की जायेगी, साथ ही अगर आप फिजिकल कॉपी भी अपने घर पर मंगवाना चाहते हों तो यह आप तक पहुंचाई भी जायेगी।  

  • पूर्ण फसल चक्र में कृषि विशेषज्ञों की सलाह व निरीक्षण की सुविधा मिलेगी।

परीक्षण रिपोर्ट में मिलेगी हर जानकारी

मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट को देखना बहुत ही आसान होगा। परीक्षण के हर पैरामीटर को एक मीटर के माध्यम से दिखाया जाएगा। अगर यह मीटर हरा रंग दिखाए तो इसका अर्थ हुआ की वह तत्व सही मात्रा में मिट्टी में उपलब्ध है। वहीं अगर रंग केसरिया या लाल हो तो इसका मतलब यह हुआ की मिट्टी में या तो उस तत्व की कमी है या फिर अधिकता।

इस बार मिट्टी परीक्षण करवाना आपके लिए आसान तो होगा ही साथ ही साथ किफायती भी होगा। अगर आप रिपोर्ट और कार्यमाला सूची की डिजिटल कॉपी व्हाट्सप्प पर मंगवाएंगे तो आपको सिर्फ 499 रूपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप डिजिटल के साथ  भी अपने घर पर प्राप्त करना चाहते हैं तो आप यह सेवा 799 रूपये में प्राप्त कर सकते हैं।

मिट्टी परीक्षण कराने के लिए यहाँ क्लिक करें: खेती प्लस सॉइल मैक्स 

Share

रतलाम मंडी में 28 मार्च को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 28 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 28 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

तरबूज की फसल में ऐसे करें घातक कीटों का प्रबंधन

Pest management in watermelon crop
  • किसान भाइयों मौसम में परिवर्तन के कारण तरबूज की फसल में कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है।

  • इस समय तरबूज की फसल कहीं वानस्पतिक अवस्था में है तो कहीं फल अवस्था में। इस समय प्राय निम्न कीटों का प्रकोप मुख्यतः देखने को मिलता है। 

  • वानस्पतिक वृद्धि अवस्था में पर्ण सुरंगक, रस चूसक कीट जैसे माहू, हरा तेला, थ्रिप्स आदि का प्रकोप अधिक होता है l इनके नियंत्रण के लिए नोवालक्सम (थियामेथोक्साम 12.6%+ लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन 9.5% जेडसी) @ 80 मिली या पोलिस (इमिडाक्लोप्रिड 40% + फिप्रोनिल 40% डब्ल्यूजी) @ 40 ग्राम या अबासीन (एबामेक्टिन 1.9 % ईसी) @ 150 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।  

  • इन कीटों के अलावा फल मक्खी एवं रेड पंपकिन बीटल का आक्रमण भी फसल पर देखने को मिलता है l

  • फल मक्खी के नियंत्रण के लिए प्रोफेनोवा सुपर (प्रोफेनोफोस 40 % + सायपरमेथ्रिन 4% ईसी) @ 400 मिली या ट्रेसर (स्पिनोसेड 45% एससी) @ 75 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते हैं।

  • फेरोमोन ट्रैप 10 प्रति एकड़ का उपयोग भी फल मक्खी नियंत्रण के लिए लाभकारी होता है।

  • रेड पंपकिन बीटल के नियंत्रण के लिए लैमनोवा (लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% सीएस) @ 250 मिली या मार्कर (बायफैनथ्रिन 10% ईसी) @ 400 मिली/एकड़ की दर से उपयोग करें। 

  • इन सभी कीटों के जैविक नियंत्रण के लिए बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब] @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

1 अप्रैल तक करा लीजिए यह जरूरी काम, नहीं तो होगा वित्तीय नुकसान

Get this important work done by April 1

1 अप्रैल से केंद्र सरकार की ओर से कई नियमों में जरूरी बदलाव किए जाने वाले हैं। इन्हीं के साथ आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर भी जरूर नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अब जरूरी हो गया है। इसी के साथ ही इस काम को करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक ही है। अगर आप यह काम नहीं कराते हैं तो इसके लिए आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

बता दें कि वित्त राज्य मंत्री के अनुसार आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत, पैन और आधार नंबर को लिंक करना सभी लोगों के लिए अब अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो, जल्द ही करवा लीजिए। 31 मार्च 2022 तक लिंक न करने की स्थिति में आप मुश्किल में आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको इनकम टैक्स नियमों के नये नियमों के अनुसार 1000 रूपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

इसी के साथ ही पैन को आधार से लिंक न होने पर वित्तीय काम कराने में परेशानी हो सकती है। वहीं आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ कई अन्य काम में भी पैन जरूरी होता है। ऐसे में आपका कोई काम ना रुके इसके लिए आपको आज अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित रात राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बढ़ेगी गर्मी। कई राज्यों में लू का प्रकोप बढ़ेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में बारिश के आसार नहीं हैं। दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बाजार में आईं सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, जानें इनके खास फिचर्स

cheapest electric bike in the market

देश में ईधन की बढ़ती खपत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढा़वा दिया जा रहा है। वहीं लोगों के बीच इलेक्ट्रिक बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में चार ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में उतरी हैं, जो कीमत और फीचर्स के मुकाबले दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक से काफी आगे हैं। अगर आप भी कम बजट और बेहतरीन फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर ख़ास आपके लिए है। तो चलिए इन इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानते हैं।

Tork Kratos Electric Bike
Tork Kratos इलेक्ट्रिक स्ट्रीट बाइक्स में से एक है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार से लेकर 1 लाख 36 हजार तक है। बात करें इसके फीचर्स की तो इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। एक बार चार्ज करने पर इसे 4 से 5 घंटे और 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Revolt RV 400 Electric Bike
यह बाइक बाजार में 2 वेरिएंट के साथ 3 शानदार रंगों में मिलती है। वहीं ये इलेक्ट्रिक बाइक एक बार के फुल चार्ज पर 150 किलोमीटर तक चलती है। इसी के साथ ही बाइक की अधिकतम स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके भी फ्रंट और रेयर दोनों में डिस्क ब्रेक हैं। बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 80 हजार के बीच है।

Odysse Evoqis Electric Bike
यह एक इलेक्ट्रिक कम्प्यूटर बाइक है। एक बार फुल चार्ज होने पर Odysse Evoqis 140 किलोमीटर तक चलती है। वहीं इसे एक बार फुल चार्ज करने में करीब 6 घंटे लगते हैं। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो बाजार में यह 1,58,349 रूपए तक में उपलब्ध हैं। हालाकि इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत हर राज्य में अलग है।

Joy e-bike Monster Electric Bike
इस बाइक की स्पीड बाकी इलेक्ट्रिक बाइक से काफी कम है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इस बाइक में भी फ्रंट और रेयर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

आगे कैसा रहेगा प्याज भाव, देखें इंदौर मंडी की साप्ताहिक समीक्षा

Indore onion Mandi Bhaw,

पिछले हफ्ते इंदौर मंडी में प्याज के भाव की साप्ताहिक समीक्षा वीडियो के माध्यम से देखें और जानें आने वाले दिनों में प्याज भाव कैसा रह सकता है?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

अगले हफ्ते किन फसलों के भाव में आएगी तेजी, देखें विशेषज्ञ समीक्षा

The prices of which crops will increase in the coming week

वीडियो के माध्यम से जानें आने वाले दिनों में किस फसल के भाव में आ सकती है तेजी।

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

करेले में फल एवं फूलों के अपूर्ण विकास के कारण व निदान

The reason for incomplete growth of fruits and flowers in bitter gourd crop
  • किसान भाइयों अभी अधिकतर स्थानों पर करेले की फसल लगी हुई है। 

  • कहीं – कहीं पर फल लगने प्रारम्भ हो चुके है परन्तु पूरी तरह विकसित नहीं हो रहे हैं और आकार में छोटे भी रह जा रहे हैं। 

  • मुख्यतः यह समस्या मौसम परिवर्तन के कारण मधुमक्खियों की कार्यशीलता में कमी के कारण होता है। 

  • जैसे कि आप सभी जानते हैं की मधुमक्खियां प्राकृतिक रूप से कद्दू वर्गीय फसलों में परागण के लिए सहायता करती है। 

  • यदि मधुमक्खियों की क्रियाशीलता में कमी होती है तो करेले की फसल में फलों का विकास अपूर्ण होता है या फल लगते ही नहीं हैं। 

  • इसका दूसरा कारण पौधों में बोरॉन की कमी होने से भी हो सकता है। इसके लिए बोरॉन 1 किलो प्रति एकड़ की दर से ड्रिप में दे सकते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share