बाजार में आईं सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, जानें इनके खास फिचर्स

देश में ईधन की बढ़ती खपत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढा़वा दिया जा रहा है। वहीं लोगों के बीच इलेक्ट्रिक बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में चार ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में उतरी हैं, जो कीमत और फीचर्स के मुकाबले दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक से काफी आगे हैं। अगर आप भी कम बजट और बेहतरीन फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर ख़ास आपके लिए है। तो चलिए इन इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानते हैं।

Tork Kratos Electric Bike
Tork Kratos इलेक्ट्रिक स्ट्रीट बाइक्स में से एक है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार से लेकर 1 लाख 36 हजार तक है। बात करें इसके फीचर्स की तो इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। एक बार चार्ज करने पर इसे 4 से 5 घंटे और 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Revolt RV 400 Electric Bike
यह बाइक बाजार में 2 वेरिएंट के साथ 3 शानदार रंगों में मिलती है। वहीं ये इलेक्ट्रिक बाइक एक बार के फुल चार्ज पर 150 किलोमीटर तक चलती है। इसी के साथ ही बाइक की अधिकतम स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके भी फ्रंट और रेयर दोनों में डिस्क ब्रेक हैं। बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 80 हजार के बीच है।

Odysse Evoqis Electric Bike
यह एक इलेक्ट्रिक कम्प्यूटर बाइक है। एक बार फुल चार्ज होने पर Odysse Evoqis 140 किलोमीटर तक चलती है। वहीं इसे एक बार फुल चार्ज करने में करीब 6 घंटे लगते हैं। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो बाजार में यह 1,58,349 रूपए तक में उपलब्ध हैं। हालाकि इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत हर राज्य में अलग है।

Joy e-bike Monster Electric Bike
इस बाइक की स्पीड बाकी इलेक्ट्रिक बाइक से काफी कम है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इस बाइक में भी फ्रंट और रेयर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत लगभग 1 लाख 22 हजार है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

See all tips >>