एक नए लो प्रेशर के कारण फिर कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

अब उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। बिहार, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहेगी। 2 दिन बाद एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर बारिश होगी। राजस्थान में बारिश की संभावना बहुत ही कम है पंजाब दिल्ली और हरियाणा भी शुष्क रहेंगे गुजरात के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 17 सितंबर से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिणी गुजरात, बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर ही बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी से अति भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश के ऊपर आ गया है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से अति भारी बारिश संभव है। बिहार सहित उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान के अधिकांश जिले शुष्क रहेंगे हालांकि पूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश संभव है। मुंबई में 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों तक मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान तथा मुंबई को तेज बारिश मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालई पश्चिम बंगाल तथा उत्तर पूर्वी राज्यों सहित उत्तराखंड में भी अब तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश से राजस्थान की तरफ आएगा तथा राजस्थान के पूर्वी जिलों सहित उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भारी बारिश होगी। मुंबई में भी 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

निम्न दबाव के क्षेत्र से होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

डिप्रेशन कमजोर पड़कर गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है तथा यह वर्तमान में मध्यप्रदेश के ऊपर है। यह और अधिक कमजोर होकर पूर्वी राजस्थान के ऊपर पहुंचेगा इस दौरान यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान सहित पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तराखंड में भारी बारिश देगा। कर्नाटक और केरल में भी तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उड़ीसा के ऊपर बना हुआ डिप्रेशन अब मध्यप्रदेश के ऊपर पहुंचेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा। अगले कुछ दिनों के दौरान ओडिशा सहित उत्तरी तेलंगाना छत्तीसगढ़ विदर्भ मराठवाड़ा मध्य प्रदेश सहित मुंबई पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात और मुंबई में अति भारी बारिश होने के आसार हैं जिससे कई जगहों पर जलभराव होगा। 14 और 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों सहित दिल्ली और हरियाणा में भी भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

12 सितंबर से मुंबई सहित उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में मूसलाधार बारिश हो सकती है तथा कई स्थानों पर जलभराव हो सकता है। मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में फिर से भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के कई जिलों सहित पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। दो दिनों बाद पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब बारिश के बढ़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली पंजाब हरियाणा में भी हल्की बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश देगा। कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम अगले दो-तीन दिनों तक शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share