मौसम विभाग की चेतावनी, 14 जनवरी से फिर शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

14 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी। 14 जनवरी से पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी जिलों सहित राजस्थान के कई जिलों में तापमान गिरेंगे तथा कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। 15 और 16 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित महाराष्ट्र तक तापमान काफी ज्यादा गिर जाएंगे। राजस्थान के 12 जिलों में शून्य के नीचे भी तापमान जा सकते हैं। उत्तर भारत में चल रही हल्की बारिश की गतिविधियां अब समाप्त हो जाएंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>