कुछ राज्यों में बारिश की संभावना, सर्दी का कहर रहेगा जारी

know the weather forecast,

11 से 13 जनवरी के बीच पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। 11 जनवरी से पहाड़ों पर हिमपात बढ़ेगा तथा कई जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी कुछ कम रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ों पर भारी हिमपात से बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी जाएगी जिससे कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। पहाड़ों पर भारी हिमपात जारी रहेगा। तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित रायलसीमा तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहेंगे परंतु मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ठंढ बढ़ने के साथ अच्छी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर तेज बर्फबारी दे सकते हैं। इसका असर उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी दिखाई देगा और हल्की बारिश हो सकती है। कल से उत्तर भारत में सर्दी कुछ कम होगी, तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे। तमिलनाडु के तटीय जिलों में छुटपुट बारिश संभव है। तेलंगाना सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ में तापमान कुछ और गिर सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई जिलों में होगी बारिश, 14 जनवरी से एक बार फिर बढ़ेगी ठंढ

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच रहा है जिसके प्रभाव से 8 से 9 तारीख के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 तारीख तक पहाड़ों पर हिमपात देगा। इस दौरान उत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने से सर्दी में कुछ कमी आएगी परंतु 14 जनवरी से एक बार फिर बर्फीली हवाएं तापमान गिरा सकती हैं। 12 जनवरी को पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी से साथ अब होगी बारिश

know the weather forecast,

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर भारी बर्फबारी दे सकते हैं। 12 और 13 जनवरी के बीच उत्तर भारत में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। गुजरात में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं के क्षेत्र के कारण सर्दी में कमी आ सकती है परंतु मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा सहित तेलंगाना में सर्दी जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा में भी कड़ाके की सर्दी रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की ठंड की चपेट में आधा हिंदुस्तान, अभी और बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

इस समय आधे से ज्यादा हिंदुस्तान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले 3 दिनों तक किसी भी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। 8 जनवरी से 13 जनवरी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। यह बर्फबारी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में दिखाई देगी। 13 जनवरी के बाद एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ने वाला है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से कई राज्यों में चलेगी तेज शीतलहर

know the weather forecast,

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि 8 जनवरी से पहाड़ों पर भारी हिमपात शुरू हो सकता है। बर्फबारी के बाद 15 जनवरी से एक बार फिर उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान गिरेंगे और कड़ाके की ठंड शुरू होगी। दक्षिण भारत का भी मौसम शुष्क रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय जिलों में छिटपुट बारिश संभव है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भी सर्दी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर के आसार, घना कोहरा बनेगा परेशानी की वजह

know the weather forecast,

पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं पंजाब से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश का तापमान गिरा रहे हैं तथा कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। पिछले 2 दिनों के दौरान पंजाब से लेकर बिहार तक और उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक कोहरा छा सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय पाला पड़ सकता है तथा शीत लहर के साथ कोल्ड डे भी हो सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, शीतलहर की चपेट में रहेंगे कई राज्य

know the weather forecast,

नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में आज और कल शीतलहर चल सकती है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में ठंड का कहर, अभी तापमान और जाएगा नीचे

know the weather forecast,

नए साल 2023 का आगाज हो चुका है और लोग जश्न में डूबे हुए हैं। इस बीच देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई प्रदेशों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। तापमान लगातार गिरने से लोगों की परेशानी धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान और नीचे जाने की संभावना है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share