कई क्षेत्रों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद अब बर्फीले पहाड़ों से फिर ठंडी हवाएं उत्तर और मध्य भारत का रुख करेगी तथा राजस्थान के कुछ भागों में फिर शीतलहर आ सकती है। पंजाब से लेकर दिल्ली सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के तापमान गिरेंगे। मुंबई में भी सर्द हवाओं का असर दिखाई देगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि, फिर एक बार बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। इस जनवरी से पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान के पश्चिमी जिलों और गुजरात से बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। 31 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा और उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब जल्द डिप्रेशन बनेगा तथा श्रीलंका की ओर बढ़ेगा। तमिलनाडु के कुछ जिलों में तेज बारिश की आशंका है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश व ओले गिरने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर भारी हिमपात की बन रही संभावना। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक बादल बरसेंगे। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। शीतलहर अब समाप्त हो जाएगी तथा तापमान बढ़ेंगे। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही डिप्रेशन में बदलकर और सशक्त होकर तमिलनाडु और श्रीलंका की ओर बढ़ेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी भारी बारिश और गिरेंगे ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनेगा तथा तमिलनाडु गेट की तरफ आगे बढ़ेगा। पहाड़ों पर एक बार फिर 28 जनवरी से 30 जनवरी तक बर्फबारी होगी। राजस्थान में 28 और 29 जनवरी को बारिश और ओलावृष्टि संभव है। पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 29 और 30 जनवरी को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। रात में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर भारी हिमपात देगा तथा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश देगा। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में 28 जनवरी या 29 जनवरी तक एक निम्न दबाव बनेगा जो भारत के तटों की ओर बढ़ेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगला पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी की रात से अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेगा तथा उसके बाद लगभग 3 दिनों तक पहाड़ों पर हिमपात जारी रहेगा। मैदानी भागों में भी 29 जनवरी से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में भी बारिश होगी। दिल्ली में भी बारिश के आसार होंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से शुरू होगी तेज बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

26 जनवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी कम हो जाएगी। अगला पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी को आएगा तथा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक एक बार फिर भारी हिमपात होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी 26 और 27 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में कमी आने से 26 जनवरी की परेड में अधिक बाधा नहीं आएगी। 28 जनवरी से एक बार फिर उत्तर भारत में बारिश की संभावना बन रही है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु केरल और कर्नाटक के तटीय जिलों में बारिश होगी। लक्षद्वीप में भी तेज बारिश की आशंका है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन छह राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश शुरु हो गई है। अब बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा राजस्थान में शुरू हो जाएंगे। पहाड़ों पर भारी हिमपात होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हिमस्खलन हो सकता है तथा रास्ते बर्फबारी के कारण बंद हो सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 जनवरी से बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत में शुरू होंगी परंतु 24 जनवरी से बारिश में तेजी आएगी और पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी मध्य प्रदेश तक बारिश होगी। बिहार के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। बिहार में भी 27 या 28 जनवरी से बारिश बढ़ सकती है। पहाड़ों पर भारी हिमपात के साथ कई स्थानों पर बारिश होगी तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 जनवरी से 27 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों से बिहार के कुछ इलाकों तक में बारिश होगी। गणतंत्र दिवस पर भी 3 राज्यों में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर इस सीजन का सबसे भारी हिमपात 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच हो सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share