कुछ राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

एक नया पश्चिमी बिछोभ 2 नवंबर के आसपास पहाड़ों पर दस्तक देगा। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी तथा कई जगह पर बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी उस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। अभी फिलहाल हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। 4 तारीख से फिर तापमान गिरेंगे तथा सर्दी बढ़ेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>