पूरे देश में और तेज होने वाली है बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब मानसून फिर एक बार सक्रिय होने लगा है। 18 जुलाई से मानसून कई राज्यों में भारी बारिश देगा। बंगाल की खाड़ी और गुजरात के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत मध्य भारत, गुजरात और देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले चौबीस घंटों में मुंबई में लगातार बारिश हो रही है तथा मौसम सुहावना हो गया है। अब 24 घंटे बाद दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में तेज बारिश होगी। विदर्भ और तेलंगाना में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश संभव है। केरल और कर्नाटक सहित उड़ीसा और तटीय क्षेत्र व आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया कहर, आगे भी बारिश जारी रहने के बनें आसार

know the weather forecast,

इस समय दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर भी नए रिकॉर्ड पर है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं अब यमुना में पानी भी धीरे-धीरे कम होगा तथा स्थिति में सुधार होगी। 15 जुलाई से बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पहाड़ों पर बढ़ जाएंगी। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो निम्न दबाव और फिर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य भारत सहित उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम में गुजरात के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश कम रहेगी परंतु 15 जुलाई से यहां भी बारिश बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां 3 दिन बाद बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश का कहर रहेगा जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट है। अगर जरूरी ना हो तो पहाड़ों का रुख ना करें। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो जाएंगी। सौराष्ट्र और कच्छ सहित पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क हो जाएगा। अब बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। देश के पश्चिमी तट पर मध्यम बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश कम ही रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश से हो रही भारी तबाही, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 2 दिनों से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही हो रही है। कई लोगों की जान चली गई है तथा करोड़ों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। इतनी भारी बारिश का क्या कारण था और अब कब तक इन राज्यों में बारिश का कहर जारी रहेगा यह वीडियो के माध्यम से जानिए। दिल्ली सहित उत्तर भारत में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। राजस्थान और गुजरात के पश्चिमी जिलों में भी बारिश थम जाएगी। उत्तराखंड में अभी भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 15 दिन कैसी रहेगी मानसून की चाल, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली में बारिश ने पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले दो दिनों तक दिल्ली पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रह सकती है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगी। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा देश के पश्चिमी तट पर भी मध्यम बारिश जारी रहेगी। गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी जिलों से बारिश की गतिविधियां घटने लगेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश संभव है। अब दक्षिणी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन तगड़ी बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित गुजरात और भारत के पश्चिमी तट पर भारी बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ कहीं कहीं बादल फटने की संभावना है तथा लैंडस्लाइड भी हो सकता है। 2 दिन बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बढ़ेगी। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश कुछ कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

15 जुलाई तक जारी रहेगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तरी तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कम होगी परंतु 11 जुलाई से यहां झमाझम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून की मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र गुजरात पर और दूसरा उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास बना है। बंगाल की खाड़ी में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश हो सकती है। उत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश की ये गतिविधियां कम से कम 1 सप्ताह तक पूरे भारत को भिगोएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share