होली के दिन कई राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज से एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों की तरफ आएंगे। अगले चार-पांच दिनों के दौरान पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में 12 मार्च से बारिश शुरू होगी। होलिका दहन वाले दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तथा राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। बादल और बारिश के कारण होली के दिन इन राज्यों के कुछ इलाकों में तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी। 10 और 11 मार्च को तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। केरल और दक्षिणी कर्नाटक में भी 11 और 12 मार्च को बारिश हो सकती है। गोवा सहित महाराष्ट्र के दक्षिणी तटों पर हल्की बारिश 13 और 14 मार्च को हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

होली तक लगातार आएंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार

know the weather forecast,

9 मार्च से शुरू होकर होली तक एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। होली के समय कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। अब हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। दिन और रात के तापमान उत्तर, मध्य, और पूर्वी भारत में बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिलों में, और पंजाब-हरियाणा के उत्तरी जिलों में होली के समय 13 और 14 तारीख को बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी होली के समय बारिश बढ़ने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इन राज्यों फिर होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

know the weather forecast,

देशभर के मौसम को लेकर आज की बड़ी खबर। देश भर के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। इससे तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में चलेंगी तेज और ठंडी हवाएं, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा से तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है। 8 और 9 मार्च से उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान बढ़ने लगेंगे। 10 मार्च से पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी शुरू हो सकती है। इस दौरान तमिलनाडु और केरल में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

देशभर के मौसम को लेकर अपडेट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देशभर के मौसम को लेकर आज की बड़ी खबर। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवा चलने से तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी

know the weather forecast,

3 मार्च के सुबह से ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी जो 4 मार्च तक जारी रहेगी। उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश सहित उत्तरी महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

ओलावृष्टि संग बारिश की संभावना, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी बारिश हो रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ सकती है। पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है साथ ही तेज हवाएं चलने से फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तरी और उत्तर पूर्वी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है। देश के पश्चिमी तट पर चल रहा लू का प्रकोप अब दो दिनों में कम हो जाएगा। दिल्ली को भी अब गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, उत्तर भारत में तापमान गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

उत्तर भारत के राज्यों में होगी बारिश, कश्मीर सहित पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू

know the weather forecast,

जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के उत्तरी भागों के साथ-साथ अफगानिस्तान और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। अब जल्दी ही बरसने वाले बादल पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेंगे। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। 26 फरवरी को दिल्ली ने इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया है। मुंबई सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर लू का प्रकोप जारी है। कल से दिल्ली सहित उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने लगेगी। तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बारिश शुरू होगी, जो धीरे-धीरे पूरे तमिलनाडु में फैल जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

27 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी तक बारिश के आसार

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब उत्तरी पाकिस्तान तक पहुंच चुका है। उत्तरी पाकिस्तान सहित भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज शाम से बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। कल 25 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी। 26 फरवरी को उत्तर भारत के तराई वाले इलाकों में बारिश होगी, लेकिन 27 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में भी बारिश होगी। दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां दिखाई देगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

22 फरवरी तक आधे से ज्यादा भारत में बारिश की संभावना है, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज से 22 फरवरी तक आधे से ज्यादा भारत में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। दो दिनों के बाद देश के पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम लगभग साफ बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share