देश के अधिकांश भागों में अब फसल कटाई के लिए तैयार है। इस समय तापमान ज्यादा बढ़ने से फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में विपरीत असर हो सकता है। पंजाब से लेकर के हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक तापमान बढ़ेंगे। पहाड़ों पर अगले दो या तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।