अब उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पश्चिमी भारत में फिर से भीषण गर्मी दस्तक देगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान तेजी से बढ़ेगा और लू जैसी स्थिति बन सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी। 20 से 23 मार्च के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बादल बरस सकते हैं। देश के एक हिस्से में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि दूसरे हिस्से में बारिश मौसम को ठंडा बनाएगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।