देश भर के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जमके बरसेंगे बादल। इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में फिर से तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।