राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून सक्रिय

know the weather forecast,

मानसून अब सक्रिय हो चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश होगी। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में मध्यम बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर व मध्य भारत में मानसून हुआ पूरी तरह एक्टिव, कई राज्यों में झमाझम बारिश

know the weather forecast,

राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के मध्य जिलों में भी अच्छी बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश के आसार हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के बाद बारिश फिर से बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

झमाझम बारिश के बने आसार, पूरे देश में मानसून हुआ सक्रिय

know the weather forecast,

राजस्थान और पाकिस्तान पर बना डिप्रेशन अब कमजोर हो गया है। मानसून की रेखा अब गंगा के मैदानी क्षेत्र की तरफ आ गई है। आज से पहाड़ों पर एवं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के अंदरूनी जिलों में तेज बारिश शुरू होगी जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून अब सक्रिय हो जाएगा। गुजरात के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भी अब बारिश बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटों पर भारी बारिश वहीं विदर्भ और तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगी। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मूसलाधार बारिश होगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश होगी। मानसून आधे से ज्यादा भारत में सक्रिय हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

इस राज्य में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, दिल्ली सहित उत्तर भारत में कल से बरसेंगे बादल

know the weather forecast,

राजस्थान में आज डिप्रेशन का असर दिखाई देगा जिससे राजस्थान के दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी भागों सहित दक्षिण पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तटों पर भी तेज बारिश हो सकती है। मानसून की अक्षीय रेखा 6 अगस्त से उत्तर भारत की तरफ आएगी। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के साथ साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश शुरू हो जायेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई है और कई लोग लापता हैं। अगले दो या तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना बन रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर रहेगा और दूसरा मध्य भारत के ऊपर, इन दोनों के प्रभाव से मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और उत्तरी झारखंड में बारिश की संभावना थोड़ी सी कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

छत्तीसगढ़ राजस्थान सहित कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की अक्षीय रेखा और ज्यादा उत्तर दिशा की तरफ आ गई है। इसका प्रभाव पहाड़ों पर भारी बारिश के रूप में दिखाई देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान यह बारिश बढ़ जाएगी। केरल के तटों पर बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। कर्नाटक के तटीय जिलों में भी अच्छी बारिश संभव है। 3 दिन के बाद गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अभी मध्य भारत के ऊपर है और इसके प्रभाव से आज मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तट पर भी भारी बारिश की संभावना है। आज से मानसून की रेखा का पश्चिमी शिरा उत्तर की तरफ आ जाएगी। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में तेज बारिश शुरू हो सकती है जो दो दिनों तक जारी रहेगी। पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, केरल, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हुई।

  • पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

  • बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  • अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

  • पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई क्षेत्रों में होगी भारी बारिश, 31 जुलाई से उत्तर भारत में मानसून होगा सक्रिय

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर पानी भर सकता है तथा कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मानसून की अक्षीय रेखा 31 जुलाई से गंगा के मैदानी क्षेत्रों की तरफ आ जाएगी। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय हो जाएगा तथा बारिश तेज हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share