उत्तर भारत में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। अगले कुछ दिनों तक यहाँ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिससे यहाँ राहत बाढ़ की स्थिति से रहत मिलती नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और उत्तरी तेलंगाना के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश संभव है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान पर है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर है इनके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>