- जिस खेत में भिंडी के बीज की बुआई की जानी चाहिए उस खेत का बुआई के पूर्व मिट्टी उपचार करना बहुत आवश्यक होता है।
- खेत का मिट्टी उपचार मिट्टी जनित कीटों एवं कवकों से पौध की रक्षा करने लिए किया जाता है।
- पुरानी फसलों के जो अवशेष खेत में रह जाते है वे अवशेष हानिकारक कवकों एवं कीटों के उत्पन्न होने का कारण बनते हैं। इन्ही कवकों एवं कीटों के नियंत्रण लिए बुआई के पूर्व मिट्टी उपचार करना बहुत आवश्यक होता है।
- FYM @ 10 टन/एकड़ और कम्पोस्टिंग बैक्टीरिया @4 किलो/एकड़ और ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से मिट्टी उपचार करें।
ग्रामोफ़ोन की खास पेशकश समृद्धि किट का उपयोग फसल में कैसे एवं कब करें
- ग्रामोफ़ोन की खास पेशकश समृद्धि किट का उपयोग बुआई के समय मिट्टी उपचार के रूप में किया जाता है।
- अगर बुआई के समय समृद्धि किट का उपयोग नहीं कर पाएं हैं तो इसका उपयोग बुआई के 15 दिनों के अंदर किया जा सकता है।
- इसका उपयोग बुआई के बाद पहली उर्वरक खुराक के साथ किया जा सकता है।
- बुआई के 15 दिनों में उपयोग करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखे की समृद्धि किट के साथ सल्फर का उपयोग ना किया जाए।
- ग्रामोफ़ोन की खास पेशकश समृद्धि किट को मुख्य रूप से आलू, प्याज़, लहसुन, मटर के लिए खास रूप से तैयार किया गया है।
- समृद्धि किट को खेत की 50 -100 किलो मिट्टी में मिलाकर भुरकाव के रूप में उपयोग करें।
लहसुन की फसल में बुआई के बाद 15 दिन में ऐसे करें पोषण प्रबंधन
- लहसुन की फसल में बुआई के 15 दिनों में पोषण प्रबंधन करने से फसल में अंकुरण अच्छा होता है और बेहतर शुरुआत मिलती है।
- इस समय पोषण प्रबंधन करने से फसल को नाइट्रोज़न, जिंक एवं सल्फर जैसे मुख्य पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- इस समय पोषण प्रबंधन करने के लिए यूरिया @ 25 किलो/एकड़ + ज़िंक सल्फेट @ 5 किलो/एकड़ + सल्फर 90% @ 10 किलो/एकड़ की दर से उपयोग करें।
- इन सभी उत्पादों को अच्छी तरह से मिलाकर मिट्टी में बिखेर दें। ध्यान रखें की उपयोग के समय खेत में पर्याप्त नमी होना बहुत आवश्यक है।
प्याज की नर्सरी में ऐसे करें पोषण प्रबंधन
- प्याज़ की रोपाई से पूर्व इसके बीजों की बुआई नर्सरी में की जाती है। नर्सरी में बेड का आकार 3’ x 10’ और 10-15 सेमी ऊंचाई में तैयार किए जाते हैं।
- प्याज़ की नर्सरी को अच्छी शुरुआत देने के लिए नर्सरी की बुआई के समय से ही पोषण प्रबंधन करना बहुत आवश्यक होता है।
- नर्सरी में बीज बोने से पहले FYM @ 10 किलो/नर्सरी की दर से उपचार करें।
- नर्सरी लगाते समय सीवीड, एमिनो, ह्यूमिक मायकोराइज़ा @ 25 ग्राम/नर्सरी से उपचारित करें।
- प्याज़ की नर्सरी की बुआई के सात दिनों के अंदर पोषण प्रबंधन किया जाता है। इस समय छिड़काव करने से प्याज़ की नर्सरी को अच्छी शुरुआत मिलती है।
- पोषण प्रबंधन के लिए ह्यूमिक एसिड@ 10 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें।
प्याज़ की नर्सरी में बुआई के सात दिनों के अंदर छिड़काव प्रबंधन
- प्याज़ की नर्सरी की बुआई के सात दिनों के अंदर छिड़काव प्रबंधन करना बहुत आवश्यक होता है।
- यह छिड़काव कवक जनित बीमारियों तथा कीट के नियंत्रण एवं पोषण प्रबंधन लिए किया जाता है। इस समय छिड़काव करने से प्याज़ की नर्सरी को अच्छी शुरुआत मिलती है।
- कवक जनित रोगों लिए कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोज़ेब 63% @ 30 ग्राम/पंप की दर छिड़काव करें।
- कीट प्रबंधन के लिए थियामेंथोक्साम 25% WG@ 10ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें।
- पोषण प्रबंधन ह्यूमिक एसिड @ 10 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें।
मटर की फसल में कैसे करें मिट्टी उपचार की प्रक्रिया?
- मटर की फसल में मिट्टी जनित कीटों के नियंत्रण लिए बुआई पहले खाली खेत में 50-100 किलो FYM के साथ मेट्राजियम @ 1 किलो कल्चर को मिलाकर खाली खेत में भुरकाव करें इससे मिट्टी जनित कीटों के नियंत्रण में सहायता मिलती है।
- इसके अलावा दूसरे आवश्यक तत्व यूरिया @ 25 किलो/एकड़ + डीएपी @ 20 किलो/एकड़ + एसएसपी @ 100 किलो/एकड़ + पोटाश @ 20 किलो/एकड़ की दर से बुआई से पूर्व खेत में भुरकाव करें।
- ये सभी तत्व मटर की बुआई के समय अच्छे अंकुरण के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
- यह सभी मिट्टी उपचार के रूप में मटर की बुआई के समय दिए जाते हैं।
- इसके साथ ही ग्रामोफ़ोन लेकर आया है मटर स्पेशल ‘समृद्धि किट’, इस किट में कई उत्पाद संलग्न हैं, जैसे पीके बैक्टीरिया का कंसोर्टिया, ट्राइकोडर्मा विरिडी, ह्यूमिक एसिड, समुद्री शैवाल, अमीनो एसिड एवं मायकोराइज़ा।
- इन सभी उत्पादों को मिलाकर इस मटर समृद्धि किट को तैयार किया गया है। इस किट का कुल वज़न 3.5 किलो है जो एक एकड़ के लिए पर्याप्त है।
- इसे बुआई के पहले 50-100 किलो FYM के साथ इस किट को मिलाकर खाली खेत में भुरकाव करें।
- यह किट मटर की फसल को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है।
मंडी भाव: मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या है प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों का भाव?
इंदौर के गौतमपुरा मंडी में प्याज़ का भाव 850 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है और बड़वानी जिले के सेंधवा मंडी में टमाटर का भाव 925 रूपये प्रति क्विंटल है। सेंधवा मंडी में ही पत्ता गोभी, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी और लौकी का भाव क्रमशः 750, 950, 825, 925, 600 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
ग्वालियर के भिण्ड मंडी की बात करें तो यहाँ गेहूं और सरसों का भाव क्रमशः 1560, 4770 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है। इसके अलावा ग्वालियर के ही खनियाधाना मंडी में मिल क्वालिटी की गेहूं का भाव 1925 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है और भोपाल के बाबई मंडी में मूंग का भाव 4000 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
स्रोत: किसान समाधान
Shareजिंक तत्व का कृषि में क्या है महत्व?
- जिंक (Zn) फसल के अच्छे उत्पादन के लिए सबसे महत्व पूर्ण कारक माना जाता है एवं भारत में उपज की कमी के लिए चौथा सबसे महत्वपूर्ण तत्व माना जाता हैं | यह आठ आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है।
- ज़िंक की कमी से फसल की पैदावार और गुणवत्ता बहुत हद तक प्रभावित होती है और फसल की उपज में 20% तक की कमी आ जाती हैं।
- जिंक पौधे के विकास के लिए अहम होता है। यह पौधों में, कई एंजाइमों और प्रोटीनों के संश्लेण में प्रमुख भूमिका निभाता है।
- इसके साथ साथ ज़िंक वृद्धि हार्मोन के निर्माण में भी महत्वर्ण योगदान करता है जिसके परिणाम स्वरुप इंटर्नोड का आकार बढ़ता है।
- इसकी कमी प्रायः क्षारीय, पथरीली मिट्टी में होती है।
- इसकी कमी के कारण नई पत्तियाँ छोटे आकार की एवं शिराओं के मध्य का हिस्सा चितकबरे रंग का हो जाता है।
- भूमि में जिंक सल्फेट 20 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करके इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
सरसों की बुआई एवं उर्वरक प्रबंधन संबंधी जानकारी
- सरसों की बुआई सितम्बर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक की जाती हैं।
- सामन्यतः सरसों के लिए कतार से कतार की दूरी 30-45 सेमी रखते हैं तथा पौधे से पौधे की दूरी 10-15 सेमी रखी जाती है।
- खेत की तैयारी के समय 6-8 टन गोबर की खाद डालें और DAP@ 40 किलो, यूरिया@ 25 किलो, पोटाश@ 30 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी उपचार के रूप में बुआई के समय उपयोग करें।
अमरुद में उकठा रोग के लक्षण एवं निवारण के उपाय
- उकठा रोग में पत्तियों का रंग हल्का पीला हो जाता है साथ ही साथ शीर्ष शाखाओं की पत्तियाँ घुमावदार होकर मुड़ जाती हैं।
- पत्तियां पीली से लाल में बदल जाती हैं और समय से पहले झड़ जाती हैं।
- नई पत्तियों का निर्माण नहीं हो पाता है एवं टहनियाँ खाली हो जाती हैं और अंत में सूख जाती हैं।
- बाग में उचित स्वच्छता का बहुत ध्यान रखे एवं संक्रमित पेड़ों को उखाड़ दें।
- इस रोग के निवारण के लिए ट्राइकोडर्मा विरिडी 5 -10 ग्राम या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस 2.5-5 ग्राम प्रति 5 किलो दर से गोबर खाद में मिलाकर, पौधा लगाते समय तथा 10 किलोग्राम प्रति गढ्ढा या पुराने पौधों में गुड़ाई कर डालें।
- ट्राइकोडर्मा विरिडी 5-10 ग्राम या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस 2.5-5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलकर पौधे पर छिड़काव करें।
- अमरूद के पौधे के चारों ओर थाले बनाएं और उसमें कार्बेन्डाजिम 45% WP@ 2 ग्राम/लीटर पानी या कॉपर हाइड्रॉक्साइड 50% WP @ 2.5 ग्राम/लीटर पानी में घोल कर उससे थाले में डेचिंग करें।
