अच्छी उपज प्राप्ति के लिए सरसों की इन नई विकसित किस्मों की करें बुआई

सरसों एक मुख्य तिलहनी फसल है और अगर इसकी प्रमाणित किस्मों का चुनाव बुआई के लिए किया जाये तो उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

सरसो की प्रमाणित किस्मे निम्र हैं

  1. RGN-73: यह सरसों की एक संकर किस्म है और इसकी कुल उपज 802 किलो/एकड़ होती है। इस किस्म में तेल प्रतिशत 40% तक रहती है। पूर्ण सिंचित एवं ठंडे मौसम वाले क्षेत्र में उगाने के लिए यह किस्म अनुकूल है।
  2. NRC HB 101: सरसों की इस संकर किस्म की कुल उपज 550 से 600 किलो/एकड़ तक रहती है एवं इसमें तेल प्रतिशत 35 से 42% तक होता है। यह किस्म पूर्ण सिंचित एवं देर से बुआई के लिए उपयुक्त होती है।
  3. NRCHB506: सरसों की यह किस्म भी एक संकर किस्म है और इसकी कुल उपज 600 से 1000 किलो/एकड़ की होती है। इस किस्म में तेल प्रतिशत 39-43% होता है और यह पूर्ण सिंचित एवं अधिक अनुकूलित है।
Share

See all tips >>