समुद्र में हलचल से भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर लो प्रेशर बन गया है जो जल्दी ही और गहरा होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके कारण तेज समुद्री तूफान बनने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में भी एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। अब पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम साफ हो जाएगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

बेटियों को मिलेंगे 12000 रुपये, जानिए क्या सरकार की योजना और आवेदन की शर्तें

Beti Hai Anmol scheme

बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में एक कदम बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ‘बेटी है अनमोल’ योजना कि शुरुआत की गई है। बता दें की इस योजना का मुख्य लक्ष्य प्रदेश की लड़कियों के बीच शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार करना है।

गौरतलब है की बहुत सारी लड़कियां आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। राज्य सरकार की यह योजना ऐसी लड़कियों को उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ वैसे परिवार उठा सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत परिवार की बेटी को 12000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने का प्रावधान है।

यहाँ यह बात ध्यान रखने वाली है की इस योजना का फायदा एक परिवार की सिर्फ दो बेटियां ही ले पाएंगी। लड़कियों की उम्र जब 18 साल की हो जाएगी तब वे खुद अपनी धनराशि अपने बैंक खाते से निकाल सकेंगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए हिमाचल ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.hp.gov.in// पर जरूर जाएँ।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन भाव में आई जबरदस्त तेजी, 22000 रुपये तक पहुंचे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2000 13500
उज्जैन बड़नगर औसत 3000 11000
धार बदनावर (F&V) लहसुन 2900 11250
खरगोन बड़वाह अन्य 8000 16500
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 3000 10000
मन्दसौर दलौदा औसत 3900 14890
इंदौर गौतमपुरा औसत 2500 8000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 8700 10530
सीहोर इछावर लहसुन 6600 12810
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2400 2800
रतलाम जावरा देसी 7500 21900
शाजापुर कालापीपल अन्य 2590 12450
धार कुक्षी लहसुन 7000 10000
ग्वालियर लश्कर(F&V) लहसुन 9000 11000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7500 15701
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 5000 14600
नीमच नीमच देसी 6500 14500
झाबुआ पेटलावद औसत 4500 4500
झाबुआ पेटलावद देसी 1100 1100
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 16000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 4700 17000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 1700 14444
रतलाम सैलाना अन्य 2001 13000
इंदौर सांवेर अन्य 3000 4500
सीहोर सीहोर अन्य 5500 14700
सिवनी सिवनी औसत 5000 13000
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1000 13000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 8100 13200
झाबुआ थांदला औसत 4400 5400
उज्जैन उज्जैन (F&V) लहसुन 2000 14701

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आलू के किसान बीज चयन करते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Potato farmers must keep these things in mind while selecting seeds
  • आलू की खेती के लिए किसान अधिक उपज देने वाली, कीटों से मुक्त, स्वस्थ एवं शुद्ध बीजों का हीं चयन करें। अच्छी पैदावार के लिए प्रमाणित बीज का उपयोग बेहद जरूरी है।

  • हर 3-4 साल में बीज भंडार को बदलने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा ना करने से किस्में ख़राब हो जाती हैं और परिणाम स्वरूप पैदावार कम मिलती है।

  • रोपण के लिए स्वस्थ, मध्यम या छोटे आकार के अंकुरित कंदों का चयन करना चाहिए।

  • आदर्श रोपण के लिए कंद का आकार लगभग 2.5 सेमी व्यास और 25-40 ग्राम वज़न होना चीहिए।

  • बड़े आकार के कंदों को काटा जा सकता है। प्रत्येक टुकड़े में 2-3 आँखों के आकार के लंबे टुकड़े होने चाहिए।

  • पिछले वर्ष की फसल का बीज होना चाहिए, बीज दर लगभग 1.5 से 2.5 टन प्रति हेक्टेयर।

  • मुख्य फसल के लिए कटे हुए कंद लगाए जा सकते हैं। कंदों को काटते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

  • प्रत्येक टुकड़े में दो से तीन आंखें और वजन कम से कम 25 ग्राम होनी चाहिए। यदि कोई रोगग्रस्त कंद दिखाई दे, तो उससे हटा देना चाहिए।

आपकी खेती एवं आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों  एवं जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

स्वयं बनाएं जीरो एनर्जी कूल चैम्बर, जानें इसकी निर्माण विधि

Construction Method of Zero Energy Cool Chamber
  • शून्य ऊर्जा शीत गृह के निर्माण के लिए हवादार और छायादार जगह का चुनाव करना चाहिए। 

  • ईंटों को जमा कर एक आयताकार करीब 165 X 115 सेमी के चबूतरे का निर्माण किया जाता है। इस चबूतरे पर गारे की सहायता से ईंटों की दोहरी दीवार का निर्माण किया जाता है। ईंटों की दोहरी दीवार के मध्य 7-8 सेमी तक स्थान खाली रखा जाता है। दोहरी दीवार की ऊंचाई 60-65 सेमी. तक रखी जाती है। 

  • इसके पश्चात छनी हुई बजरी को जल में भिगोकर दोहरी दीवार के मध्य बने खाली स्थान में भरा जाता है। बांस, टाट या बोरी के टुकड़ों से ढक्कन का निर्माण किया जाता है। इस ढक्कन की लंबाई व चौड़ाई पूरे शीत गृह के समकक्ष रखी जाती है। 

  • पानी की टंकी को 4 से 5 फीट की ऊंचाई पर रख देते हैं जिसमें 1 पाईप को लगा दिया जाता है। पाईप को ईंटों की दोहरी दीवारों के मध्य चारो तरफ घुमाया जाता है साथ ही पाइप में 15-15 सेमी. की दूरी पर छेद कर दिए जाते हैं जिससे जल का बून्द बून्द कर के रिसाव होता है और यह पानी रेत व ईंटों को गीला रखता है।

  • फलों और सब्जियों को प्लास्टिक की टोकरी में रखकर उन्हें इस शीत गृह में रख दिया जाता है और ऊपर से ढक्कन लगा दिया जाता है।  

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों  एवं जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

अरब सागर में तूफान की आहट से भारी बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो धीरे-धीरे सशक्त होकर तूफान बन सकता है। अभी पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि यह तूफान बनेगा या नहीं। बंगाल की खाड़ी में भी जल्दी ही एक नया लो प्रेशर बना सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे तथा तापमान भी नीचे आया। आज 18 अक्टूबर को भी उत्तर पश्चिम भारत सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश संभव है। दक्षिण भारत में भी तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पशु शेड योजना से मिलेंगे 75 से 80 हजार रुपए, जल्द उठाएं लाभ

75 to 80 thousand rupees will be available from animal shed scheme

किसानों की आमदनी ज्यादातर खेती बाड़ी से होती है परन्तु किसान पशुपालन कर के भी अच्छी खासी कमाई करते हैं और सरकार भी इस बात को समझती है इसीलिए पशुपालन से जुड़ी कई योजनाएं सरकार चलाती है। इसी कड़ी में सरकार की मनरेगा पशु शेड योजना भी है, जो किसान को पशुपालन के क्षेत्र में मदद पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।

बता दें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा पशु शेड योजना दरअसल पशुपालकों को उनकी निजी जमीन के ऊपर पशुओं के लिए शेड लगाने पर मदद देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में 3 पशुओं के लिए 75 से 80 हजार रुपए तक की सरकारी सहायता मिल जायेगी। वहीं 4 या इससे अधिक पशुओं के लिए करीब 1 लाख 16 हजार रुपए तक सहायता मिलेगी। यह लाभ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के निर्धन व छोटे पशुपालकों को मिलेगा। योजना में आवेदन हेतु मनरेगा पशु शेड योजना की वेबसाइट पर जाएँ या फिर नजदीकी सरकारी बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
पन्ना अजयगढ़ देशी 2300 2330
शाजापुर अकोदिया मिल गुणवत्ता 2250 2760
भिंड आलमपुर अन्य 2320 2375
सतना अमरपाटन अन्य 2310 2340
अनुपुर अनुपपुर देशी 2000 2100
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 2275 4555
सीहोर आष्टा एमपी लोकवन 2330 2660
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2220 3452
उज्जैन बड़नगर अन्य 2224 2836
धार बदनावर लोकवन 2450 3270
खरगोन बड़वाह अन्य 2571 2736
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2290 2373
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2448 2554
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2435 2450
शिवपुरी बराड़ लोकवन 2250 2301
रायसेन बरेली अन्य 2250 2414
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2260 2690
दतिया भांडेर WH-542 2375 2430
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2450 2828
भोपाल भोपाल लोकवन एमपी नंबर 1 2885 2885
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2399 2489
भोपाल भोपाल अन्य 2400 2480
सागर बीना एमपी (देसी) 2200 2610
सागर बीना शरबती 2625 3377
गुना बीनागंज अन्य 2300 2465
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 2120 2575
रीवा चाकघाट 147 औसत 2140 2150
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2310 2381
राजगढ़ छापीखेड़ा 147 औसत 2384 2420
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2400 3355
सिवनी छपारा अन्य 1750 1925
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2315 2355
रायसेन गैरतगंज मिल गुणवत्ता 2341 2621
धार गंधवानी अन्य 2630 2655
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2300 2900
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2300 2300
नरसिंहपुर गोटेगांव अन्य 2100 2400
छतरपुर हरपालपुर अन्य 2200 2400
सीहोर इछावर लोकवन 2600 2815
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2400 2475
सीहोर इछावर शरबती 3200 3200
सीहोर इछावर अन्य 2200 2391
इंदौर इंदौर लोकवन 2350 3069
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2399 2550
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2337 2540
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2305 2315
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2250 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका रोग को इसके लक्षणों से पहचानें

Identify foot and mouth disease in animals by its symptoms

पशुओं में होने वाला खुरपका एवं मुंहपका रोग दरअसल नंगी आँखों से न दिख पाने वाले वाइरस द्वारा होता है। आइये जानते हैं इस रोग के फैलने के क्या क्या कारण हो सकते हैं। 

रोग के फैलने के कारण:

ये रोग मुख्यतः पहले से रोग से संक्रमित जानवर के विभिन्न स्त्राव और उत्सर्जित द्रव जैसे लार, गोबर, दूध के साथ अन्य स्वस्थ सीधे संपर्क मे आने, दाना, पानी, घास, बर्तन, दूध निकालने वाले व्यक्ति के हाथों से और हवा के माध्यम से फैलता है। इस स्त्राव मे विषाणु बहुत अधिक संख्या मे होते हैं और स्वस्थ जानवर के शरीर मे मुँह और नाक के माध्यम से प्रवेश कर जाते हैं। 

रोग के लक्षण:

यह रोग होने पर पशु को तेज बुखार (104-106०F) होता है। बीमार पशु के मुँह मे मुख्यत जीभ के उपर, होठो के अंदर, मसूड़ों पर साथ ही खुरो के बीच की जगह पर छोटे छोटे छाले बन जाते हैं। फिर धीरे–धीरे ये छाले आपस में मिलकर बड़े छाले बनाते हैं। आगे चलकर ये छाले फूट जाते हैं और उनमें जख्म हो जाती है। मुँह मे छाले हो जाने की वजह से पशु जुगाली बंद कर देता है और खाना पीना छोड़ देते हैं, मुँह से निरंतर लार गिरती रहती है, साथ ही मुँह चलाने पर चाप चाप की आवाज़ भी सुनाई देती है। दुधारू पशुओं में दूध का उत्पादन 80% तक कम हो जाता है। पशु कमजोर होने लगते हैं। प्रभावित पशु स्वस्थ्य होने के उपरान्त भी महीनों तक और कई बार जीवनपर्यन्त हांफते रहता है।

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों  एवं जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, किसान रहें तैयार

know the weather forecast,

एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है। चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। अरब सागर में जल्दी ही निम्न दबाव बनेगा जो डिप्रेशन में बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्द ही निम्न दबाव बनने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share