कपास की फसल में सफेद मक्खी की पहचान

👉🏻किसान भाइयों, कपास की फसल में सफेद मक्खी फसल सुरक्षा की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन गई हैं। सफेद मक्खी आमतौर पर पत्तियों के नीचे अंडे देती हैं।

👉🏻सफेद मक्खी कपास की फसल में पौधों को दो तरह से नुकसान पहुँचाती हैं। 

👉🏻पहला रस चूसकर और वायरल रोग को प्रसारित करके। 

👉🏻दूसरा पत्तियों पर हनीड्यू (मधुस्राव) करके जिसके कारण फफूंदी जनित रोग के प्रकोप की सम्भावना बढ़ जाती है।

कपास की फसल में सफ़ेद मक्खी की निम्न अवस्थायें नुकसान पहुंचाती हैं:- 

👉🏻शिशु – यह शुरुआत में अंडे से निकल कर पत्तियों का रस चूसना प्रारंभ कर देते हैं और सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। 

👉🏻प्रौढ़ – सफेद मोम की सतह लिए पीले शरीर वाले छोटे मच्छर होते हैं, यह फसल को शिशु की अपेछा कम नुकसान पहुंचाते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>