कई क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून उत्तर पूर्वी भारत में एक्टिव बना रहा तथा कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। गोवा सहित कर्नाटक दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात में भी तेज बारिश की गतिविधियां जारी रही। अब पूर्वी भारत में मानसून के आगे बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे हैं। कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हालांकि मुंबई सहित महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश कम होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>