राजस्थान में बारिश के आसार, कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 तारीख की रात से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देगा। 22 तारीख के शाम या 23 तारीख को राजस्थान के पश्चिमी जिलों सहित कुछ और जिलों में हल्की बारिश की संभावना और हल्की बौछारें गिर सकती हैं। अगले दो दिनों के दौरान सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई भागों सहित उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। दक्षिण भारत में जारी बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2491 2701
शाजापुर आगर अन्य 1700 2896
पन्ना अजयगढ़ देशी 2340 2380
भिंड आलमपुर अन्य 2000 2550
आलीराजपुर आलीराजपुर अन्य 2500 2500
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2300 2700
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2122 2830
उज्जैन बड़नगर अन्य 2144 2724
धार बदनावर लोकवन 2405 2865
बड़वानी बड़वानी लोकवन 2900 3000
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2295 2345
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 1500 2549
बेतुल बेतुल लोकवन 2200 2700
मन्दसौर भानपुरा अन्य 2250 2300
भोपाल भोपाल लोकवन 2956 3010
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 1750 2551
सागर बीना एमपी (देसी) 2315 2505
सागर बीना शरबती 2700 3452
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 2608 2608
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा अन्य 2150 2350
रायसेन गैरतगंज मिल गुणवत्ता 2340 2450
धार गंधवानी अन्य 2400 2600
सागर गढ़ाकोटा अन्य 2300 2540
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2300 2300
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2475 2553
सीहोर इछावर लोकवन 2761 2980
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2460 2605
सीहोर इछावर अन्य 2300 2411
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2362 2558
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2225 2731
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2240 2240
रतलाम जावरा लोकवन 2550 3360
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2300 2300
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2450 2450
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2080 2470
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1995 2135
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2560 2985
नरसिंहपुर करेली देशी 2250 2760
खंडवा खंडवा लोकवन 2450 3000
देवास खातेगांव अन्य 2100 3105
हरदा खिरकिया 147 औसत 2280 2716
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2410 2511
राजगढ़ कुरावर लोकवन 2300 2800
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2255 2530
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 2100 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ की जबरदस्त उपज पाने के लिए विभिन्न अवस्थाओं में ऐसे करें सिंचाई प्रबंधन

Irrigate in different stages for bumper yield of wheat!

गेहूँ की उन्नत एव हाई क्वालिटी किस्मों की खेती में 25 से 30 सेमी जल की आवश्यकता होती है। इन किस्मों में जल उपयोग दृष्टि से तीन क्रांतिक अवस्था होती हैं – 

  • कल्ले निकलने की अवस्था (बुवाई के 30 दिन बाद)

  • पुष्पावस्था (बुवाई के 50 से 55 दिन बाद) 

  • दूधिया अवस्था (बुवाई के 95 दिन की अवस्था) 

  • इन अवस्थाओं में सिंचाई करने से निश्चित ही उपज में वृद्धि होती है। 

  • प्रत्येक सिंचाई में 8 सेमी जल देना आवश्यक है।

बौनी गेहूँ की किस्मों को प्रारंभ से ही अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इससे जड़ एवं कल्लो का विकास ज्यादा होता है, जिससे पौधो में बालिया ज्यादा आती है। परिणामस्वरुप अधिक उपज मिलती है। इन किस्मों को 40 से 50 सेमी जल की आवश्यकता होती है। प्रति सिंचाई में 6 से 7 सेमी जल देना आवश्यक है। 

  • पहली सिंचाई बुवाई के समय

  • दूसरी सिंचाई बुवाई के 21-25 दिन बाद (जड़ बनने की अवस्था में)

  • तीसरी सिंचाई बुवाई के 41-45 दिन बाद (कल्ले निकलने की अवस्था में)

  • चौथी सिंचाई बुवाई के 61-65 दिन बाद (पुष्पन अवस्था में)

  • पांचवी सिंचाई बुवाई के 81-85 दिन बाद (दाना भरने की अवस्था में)

  • इसमें से सबसे महत्वपूर्ण चरण है – जड़ बनने की अवस्था एवं पुष्पन अवस्था

पछेती किस्म में हर 20 दिन की अंतराल में सिंचाई करते रहना चाहिए, पुष्पन अवस्था से दाना भरने की अवस्था में पानी का अवश्य ही ध्यान  रखें, इस समय तापमान अधिक होने के कारण, पानी जल्दी सूख जाता है और दाने में झुर्रिया आ जाती है। इसलिए देरी से बुवाई किये गए गेहूँ में समय समय पर पानी देना जरुरी है। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ी राज्यों में हो रही है खूब बर्फबारी, और इन राज्यों से चलने वाली ठंढी हवाएं मैदानी राज्यों में भी ठंढ बढ़ा रही है। कई क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर जारी है। दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आइये वीडियो के माध्यम से देखते हैं 20 दिसंबर के मौसम का पूर्वानुमान।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

ड्रोन से खाद छिड़काव का सपना होगा सच, सरकार दे रही है सब्सिडी

subsidy on agri drones

किसान अगर पारंपरिक तौर पर पुरानी पद्धति से खेती करेगा तो एक वक़्त पर एक ही फसल उगा पायेगा। वहीं नए जमाने की खेती जिसमें आधुनिक कृषि उपकरणों के इस्तेमाल से कम समय में ज्यादा काम कर लिया जाता है और समय बचने के कारण किसान अन्य फसलों पर भी ध्यान दे पाता है। किसान नई तकनीकों का उपयोग कर के घंटों का काम मिनटों में कर सकता है। नई कृषि तकनीकों में आजकल कृषि ड्रोन का उपयोग भी धीरे धीरे होने लग गया है। इसकी मदद से उर्वरकों एवं कीटनाशकों का छिड़काव बड़ी आसानी से बड़ी जल्दी हो जाता है। ड्रोन की इन्हीं खूबियों को देखते हुए सरकार भी ड्रोन पर सब्सिडी दे रही है।

बिहार सरकार ने भी रबी फसलों में ड्रोन से कीटनाशकों के छिड़काव पर जोर देने के उद्देश्य से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रदेश के कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में सरकार किसानों को प्रति एकड़ 250 रुपये की सब्सिडी देगी। इसके माध्यम से एक किसान अधिक से अधिक 10 एकड़ तक के खेत में ड्रोन से कीटनाशकों का छिड़काव सब्सिडी पर कर सकता है। पौधा संरक्षण विभाग इस योजना के अंतर्गत किसानों से ऑनलाइन आवेदन लेगा।

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी बरकरार, उच्च भाव पहुंचे 23000 रुपये के पार

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 8010 17450
खरगोन बड़वाह अन्य 5000 17000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 9200 9800
मन्दसौर दलौदा औसत 6500 18500
शाजापुर कालापीपल अन्य 4460 20335
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 3000 11000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7001 22501
नीमच नीमच देसी 7500 21400
झाबुआ पेटलावद औसत 2000 2500
होशंगाबाद पिपरिया औसत 12000 20000
सागर सागर (F&V) लहसुन 12000 18000
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 22600
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 12000 18000
झाबुआ थांदला औसत 3000 5000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ की उपज में 25 से 35% तक का नुकसान कर देंगे चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार

Broad leaf weeds will cause 25 to 35% loss in wheat yield
  • गेहूँ की फसल में खरपतवार एक बड़ी समस्या है। खरपतवारों के कारण फसल उत्पादन में 25 से 35% तक की कमी देखी गई है। जो पोषक तत्व फसलों को दिए जाते हैं, वह पोषक तत्व खरपतवार के द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। जिससे मुख्य फसल कमजोर हो जाती है।

  • गेहूँ में मुख्यतः दो तरह के खरपतवारों की समस्या होती है जैसे सकरी पत्ती वाले खरपतवार मोथा, कांस, जंगली जई, गेहूंसा (गेहूं का मामा) आदि तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार जैसे बथुआ, सेंजी, कासनी, जंगली पालक,  कृष्णनील, हिरनखुरी आदि। 

  • बुवाई के 30 से 40 दिन के अंदर जब खरपतवार 2 से 5 पत्तों की अवस्था में होते हैं तब खरपतवार नाशक का छिड़काव करें। छिड़काव के समय खेत में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। छिड़काव में फ्लैट फैन या फ्लड जेट नोजल का इस्तेमाल करें। 10 से 12 टंकी प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें।  

  • चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण के लिए, नोवामाईन 58 (2,4-डी डाइमिथाइल एमाइन साल्ट 58% एसएल) @ 300-500 मिली या कॉनवो (मेटसल्फ्युरोन-मिथाइल 20 % डब्ल्यूपी) @ 8 ग्राम, प्रति एकड़ 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले तीन दिन कई राज्यों में गिरेंगे तापमान, दक्षिण भारत में आफत की बारिश

know the weather forecast,

उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल तथा लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है जिससे कई जगह पर पानी भर सकता है। पहाड़ों पर क्रिसमस के आसपास एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 5800 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 4165 5050
शाजापुर अकोदिया अन्य 3800 4761
धार बदनावर पीला 3900 5830
खरगोन बड़वाह पीला 4350 4515
सागर बामोरा पीला 4446 4748
रायसेन बेगमगंज अन्य 3800 4725
भोपाल बैरसिया पीला 1500 4855
खरगोन भीकनगांव अन्य 4100 4800
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4150 4900
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा पीला 4599 4758
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4550 4610
सीहोर इछावर अन्य 4120 4830
जबलपुर जबलपुर पीला 4425 4425
झाबुआ झाबुआ पीला 4725 4725
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 5000 5020
शाजापुर कालापीपल पीला 4075 4850
देवास खातेगांव सोयाबीन 4000 5026
शिवपुरी खटोरा अन्य 4669 4725
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 4500 4800
हरदा खिरकिया पीला 3400 4862
राजगढ़ खुजनेर पीला 4400 4730
विदिशा लटेरी पीला 4305 4675
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4201 4911
शाजापुर मोमनबड़ोदिया पीला 4000 4790
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 3300 4850
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 4000 4621
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4525 4525
राजगढ़ पचौर स्थानीय 4300 4975
खंडवा पंधाना अन्य 4323 4718
छिंदवाड़ा पंधुरना अन्य 4400 4975
शिवपुरी पोहरी पीला 4430 4745
रतलाम रतलाम पीला 3275 5050
सागर सागर पीला 4115 4775
खरगोन सनावद सोयाबीन 4655 4730
विदिशा सिरोंज अन्य 3500 4832
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 4460 4926
राजगढ़ सुठालिया अन्य 4200 4700
मन्दसौर सुवासरा सोयाबीन 4175 4705
हरदा टिमरनी सोयाबीन 3000 4736
रायसेन उदयपुरा अन्य 4625 4625

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आ गया 2,4-डी नोवा 38, जो बचाएगा फसल को खरपतवार से!

2,4-D Nova 38
  • 2,4-डी नोवा 38 में 2,4-डी इथाइल एस्टर 38 ईसी होता है।

  • यह एक चयनात्मक और उगने / उभरने के बाद का शाकनाशी है।

  • जब खरपतवार 2 से 4 पत्ती की अवस्था में हो तब इसकी छिड़काव का सही समय होता है। 

  • इसका उपयोग कई फसलों में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण हेतु किया जाता है।

इसकी मात्रा फसल अनुसार इस प्रकार है

  • गेहूँ – 500-800 मिली

  • मक्का – 1000 मिली

  • रोपण धान – 1000 मिली

  • ज्वार – 1176 मिली

  • गन्ना 1400 से 2100 मिली

  • जलीय खरपतवार – 3000 मिली प्रति एकड़

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share