उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ शुरू हुई। दिल्ली में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 13.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, 13 से 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के करीब रह सकता है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>