मध्य प्रदेश के किसानों को इस दिन मिलेगी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि

Chief Minister Kisan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश के किसानों को जल्द ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि वितरित कर दी जायेगी। इस राशि का वितरण आगामी 27 फरवरी के दिन दोपहर 3 बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के करीब 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपये वितरित किये जाएंगे। इस राशि का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक वर्चुअल कार्यक्रम होगा।

स्रोत: कृषक जगत

Share

उपज के सुरक्षित भंडारण के समय इन बातों का रखें ध्यान

Insect pests attacks in storage crops
  • उपज के सुरक्षित भंडारण के समय इन बातों का रखें ध्यान
  • फसल के कटाई के बाद सबसे जरूरी काम उपज भंडारण का होता है।
  • उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने की जरूरत होती है, इससे अनाज को लम्बे समय तक भंडारित करके रखा जा सकता है।
  • उपज में भंडारण के समय लगने वाले मुख्य कीटों में अनाज का छोटा बेधक, खपड़ा बीटल, आटे का लाल भृंग, दालों का भृंग, अनाज का पतंगा, चावल का पतंगा आदि शामिल हैं।
  • यह सभी कीट भंडारण के दौरान अनाज को खाकर खोखला कर देते हैं।
  • इन कीटों से अनाज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण करने के पहले भण्डार गृह की सफाई अच्छे से जरूर कर लें।
  • इसके साथ ही अनाज को अच्छी तरह से सुखाकर ही भंडारित करें।
Share

मुंहपका-खुरपका रोग से जानवरों को होती है कई परेशानियां

Foot and mouth disease in Animals
  • मुंहपका-खुरपका रोग एक विषाणु जनित होता है।
  • यह रोग किसी भी उम्र की गाय व भैंस में हो सकता है साथ ही यह रोग किसी भी मौसम में हो सकता है।
  • इसके चपेट में आने से पशु की कार्य करने व उत्पादन क्षमता कम हो जाती है।
  • इस रोग की चपेट में आने पर पशु को तेज बुखार आता है साथ ही पशु के मुंह, मसूड़े, जीभ के ऊपर, होंठ के अंदर व खुरों के बीच छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं।
  • इसके कारण पशु जुगाली करना बंद कर देते हैं, मुंह से लार गिरने लगती है, और वे सुस्त होकर खाना पीना तक छोड़ देता है।
  • खुर में जख्म होने पर पशु लंगड़ाकर चलते हैं और खुरों में कीचड़ लगने पर कीड़े पड़ जाते हैं जिससे कभी-कभी पशु की मौत भी हो जाती है।
  • इस रोग से ग्रसित पशु को दूसरे स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए।
Share

पोस्ट ऑफ़िस के इस स्कीम से मिल सकता है 2 लाख का ब्याज

This scheme of post office can get interest of 2 lakhs

पोस्ट ऑफ़िस का ये नया स्कीम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता सकता है। इसमें कम राशि पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस स्कीम का नाम राष्ट्रीय बचत पत्र या नेशनल सेविंग्स सर्टिफ़िकेट स्कीम है। दरअसल यह सरकार द्वारा चलाई जाती है इसलिए इसमें जमा किये गए राशि पर कोई जोखिम नहीं होता है। इस स्कीम में ब्याज सरकार द्वारा तय की जाती है और जमा राशि पर लोगों को अच्छा ब्याज दिया जाता है।

यह स्कीम 5 साल की होती है और इसमें 1 अप्रैल 2020 को ब्याज दर 6.8 तक तय किया गया था। इस स्कीम में आपको खाता खुलवाते समय न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम चाहें जितना जमा कर सकते है। जमा करने के बाद 5 साल का पीरियड पूरा होने के बाद मूलधन के साथ आपको ब्याज के पैसे साथ में मिलेंगे।

अगर आप इस योजना में ₹5 लाख जमा करते हैं, तो इसकी जमा राशि ₹698514 हो जाती है। इस राशि पर आप करीब दो लाख रुपए प्राप्त करते हैं। अर्थात आपके द्वारा जमा की गई रकम 5 वर्ष तक मूलधन रहती है और उस पर ₹2 लाख अलग से ब्याज बनता है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

इंदौर की मंडी में क्या है अलग अलग फसलों के भाव

Mandi Bhaw

 

फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
डॉलर चना 2945 6900
गेहु 1317 1979
चना मौसमी 3910 5485
सोयाबीन 1800 5010
मक्का 1190 1286
मसूर 2550 5050
मूंग 6285 6285
उड़द 3000 5250
बटला 2850 3910
तुअर 2325 6145
मिर्ची 4600 13900
सरसों 5160 5160
प्याज के भाव
नई लाल प्याज (आवक 16000 कट्टे ) 2500 – 4000 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर 3600 3900
एवरेज 3000 3500
गोलटा 2800 3300
गोलटी 1800 2400
छाटन 400 1800
लहसन के भाव
नई लहसन
( आवक – 21000+ कट्टे ) 4000 – 7500 ₹
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सुपर ऊटी 6000 7000
देशी मोटा 5000 6000
लड्डू देशी 3800 4800
मीडियम 2000 3500
बारीक 800 1500
हल्की 800 2000
नया आलू
( आवक – 25000 + कट्टे )
किस्मे न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
चिप्स 800 1000
ज्योति 900 1025
गुल्ला 700 800
छर्री 200 350
छाटन 600 900
सब्जियों के भाव
फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
भिन्डी 1500 3500
लौकी 1500 3000
बेंगन 200 600
पत्ता गोभी 200 500
शिमला मिर्च 1000 2000
गाजर 300 800
फुल गोभी 600 1500
हरा धनिया 800 1500
खीरा 800 2000
हरी मिर्च 1000 3000
मैथी 200 800
प्याज 1500 4000
पपीता 800 1600
आलू 200 1100
कद्दू 300 600
मुली 600 1000
पालक 300 800
टमाटर 400 1000
Share

पौधों के विकास में उपयोगी जिंक बैक्टीरिया का ऐसे करें उपयोग

How to use zinc solubilizing bacteria
  • ज़िंक सोलुब्लाइज़िंग बैक्टीरिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैक्टीरिया कल्चर है।
  • यह बैक्टीरया मिट्टी में मौजूद अघुलनशील ज़िंक को घुलनशील रूप में पौधों को उपलब्ध कराता है। यह पौधों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है।
  • इसका उपयोग मिट्टी उपचार, बीज़ उपचार एवं छिड़काव के रूप में भी कर सकते हैं।
  • मिट्टी उपचार करने के लिए 1 किलो/एकड़ की दर से 50-100 किलो पकी हुई गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट में मिलाकर बुआई के पहले खेत में भुरकाव करें।
  • बीज़ उपचार के लिए 5-10 ग्राम/किलो बीज़, बीज़ उपचार के लिए उपयोग करें।
  • बुआई के बाद छिड़काव के रूप में 500-1 किलो/एकड़ की दर से उपयोग करें।
Share

दो दिन और बचे हैं, जल्द कराएं समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने हेतु पंजीयन

get registered to sell wheat on support price

रबी सीजन में लगने वाली फ़सलों की कटाई शुरू हो चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस  प्रक्रिया की आखिरी तारीख पहले 20 फ़रवरी रखी गई थी जिसे अब बढ़ा कर 25 फरवरी कर दी गई है। 

किसान आने वाली 25 फरवरी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर इस बाबत पंजीयन करवा सकते हैं। इस पंजीयन की प्रक्रिया के लिए आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाने होंगे। बता दें की गेहूँ का उपार्जन इंदौर व उज्जैन संभाग में 22 मार्च से शुरू होगा और 1 अप्रैल से प्रदेश के अन्य संभागों में इसकी शुरुआत की जायेगी।

स्रोत: किसान समाधान

Share

प्याज की फसल में बेसल रॉट का प्रबंधन कैसे करें?

How to manage onion basal rot
  • बेसल रॉट रोग एक कवक जनित रोग है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव प्याज के कंद के आधार भाग पर दिखाई देता है।
  • इसके कारण कंद के आधार पर सफेद या गुलाबी रंग के कवक दिखाई देते हैं।
  • इससे प्याज की जड़ों के साथ-साथ कंद को भी बहुत नुकसान पहुँचता है।
  • इस रोग के निवारण के लिए थायोफिनेट मिथाइल 70% WP@ 300 ग्राम/एकड़ या कीटाजिन 48% EC@ 400 मिली/एकड़ की दर से जड़ों के पास से पौधे को दें।
  • जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ जड़ों के पास दें।
Share

टिप ब्लाइट से प्याज की फसल को होगा नुकसान, ऐसे करें बचाव

Management of Tip blight in onion
  • टिप ब्लाइट प्याज की फसल में लगने वाला प्रमुख कवक जनित रोग है।
  • इस रोग के कारण प्याज की पत्तियों के ऊपरी किनारे यानी शीर्ष सूखने लगते हैं।
  • इसके कारण कई बार पत्तियों के ऊपरी किनारे भूरे रंग के हो जाते हैं।
  • इस रोग के निवारण के लिए थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 500 ग्राम/एकड़ या क्लोरोथालोनिल 75% WP@ 300 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
  • जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस@ 250 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
Share

आयुष्मान भारत योजना से अब देश के किसी भी अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज

Ayushman Bharat scheme

गरीब लोगों को मुफ्त में इलाज मिल पाए इस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब लाभार्थियों को एक PVC आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा।

इस PVC आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे। इससे ख़ास कर के गरीब लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस कार्ड के माध्यम से अब आप देश के किसी भी क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

Share