पोस्ट ऑफ़िस के इस स्कीम से मिल सकता है 2 लाख का ब्याज

पोस्ट ऑफ़िस का ये नया स्कीम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता सकता है। इसमें कम राशि पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस स्कीम का नाम राष्ट्रीय बचत पत्र या नेशनल सेविंग्स सर्टिफ़िकेट स्कीम है। दरअसल यह सरकार द्वारा चलाई जाती है इसलिए इसमें जमा किये गए राशि पर कोई जोखिम नहीं होता है। इस स्कीम में ब्याज सरकार द्वारा तय की जाती है और जमा राशि पर लोगों को अच्छा ब्याज दिया जाता है।

यह स्कीम 5 साल की होती है और इसमें 1 अप्रैल 2020 को ब्याज दर 6.8 तक तय किया गया था। इस स्कीम में आपको खाता खुलवाते समय न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम चाहें जितना जमा कर सकते है। जमा करने के बाद 5 साल का पीरियड पूरा होने के बाद मूलधन के साथ आपको ब्याज के पैसे साथ में मिलेंगे।

अगर आप इस योजना में ₹5 लाख जमा करते हैं, तो इसकी जमा राशि ₹698514 हो जाती है। इस राशि पर आप करीब दो लाख रुपए प्राप्त करते हैं। अर्थात आपके द्वारा जमा की गई रकम 5 वर्ष तक मूलधन रहती है और उस पर ₹2 लाख अलग से ब्याज बनता है।

स्रोत: कृषि जागरण

Share

See all tips >>