मछली पालन से सालाना कमाएं 8 लाख रुपये, सरकार दे रही है 60% तक सब्सिडी

बिहार समेत कई राज्यों में मछली पालन किसानों और युवाओं के लिए कम लागत वाला, लाभकारी व्यवसाय बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत सरकार 40% से लेकर 60% तक की सब्सिडी भी दे रही है। SC/ST और महिलाओं को अधिक सब्सिडी मिलती है। छोटे स्तर पर शुरुआत के लिए केवल 1200 वर्गफुट जमीन और लगभग ₹3 लाख का निवेश काफी है।

अगर वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन किया जाए, तो एक एकड़ तालाब से सालाना ₹5–8 लाख तक की कमाई संभव है। सरकार द्वारा प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और उन्नत मछली प्रजातियों की मदद से यह व्यवसाय और भी आसान हो गया है। शहरी क्षेत्रों में एक्वेरियम मछली पालन भी एक लाभकारी विकल्प बन रहा है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>