सीजन की पहली आंधी और बारिश दिल्ली में आने वाली है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, और पश्चिम बंगाल सहित महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। एक दो स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है। राजस्थान और गुजरात में हीट वेव अपने चरम पर है। दक्षिण भारत में भी बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ गहरा निम्न दवाब का क्षेत्र अगले 24 घंटे में कमजोर हो जाएगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।