60% अनुदान पर शुरू करें मछली पालन, जानें क्या है योजना?

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

देश में मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार लोगों को मत्स्य पालन के जरिए स्वरोजगार दिलाना है। इसके तहत मत्स्य पालन के लिए लोगों को सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

इस स्कीम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग के लिए 60% अनुदान देने का प्रावधान है। इसके अलावा सामान्य वर्ग को मत्स्य पालन के लिए 40% अनुदान दिया जा रहा है। यह स्कीम उन किसान भाईयों और लोगों के लिए भी है, जिनके पास पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध नहीं है। या फिर भूमिगत जल होने के बावजूद भी पानी खारा व लवणीय है। ऐसी स्थिति में सफेद झींगा मछली पालन का व्यवसाय किया जा सकता है। जिसकी मदद से प्रति एकड़ 5 से 6 लाख रुपये तक की बंपर कमाई होगी।

स्रोत: जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मछली पालन के लिए मिलेगी सब्सिडी, इस योजना में करें आवेदन

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

“प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” के अंतर्गत मछली पालन को बढ़ावा दिया जाता है। इसके लिए राज्य सरकारें आवेदन आमंत्रित करते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को तालाब, हैचरी, खाने की मशीन, क्वालिटी टेस्टिंग लैब आदि दिया जाता है। इसके अलावा मछली रखने के लिए और उनके बेहतर संरक्षण की भी व्यवस्था दी जाती है।

संपूर्ण देश में किसानों के बीच मछली पालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना को शुरु किया है। इसे ब्लू क्रांति के रूप में भी जाना जा रहा है। इस योजना का लाभ मछली पालने वाले, मछली बेचने वाले, स्वयं सहायता समूह, मछली व्यापारी व किसान उठा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: अमर उजाला

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इस योजना से मछली पालकों को मिलेगा 60% का अनुदान, पढ़ें पूरी खबर

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत वित्त वर्ष 2020-21 में की गई है। यह योजना मछली उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में मदद हेतु शुरू की गई है। इससे मछली पालकों की आय में भी वृद्धि होगी।

इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान हैं। इन प्रावधानों में मछली बीज उत्पादन हैचरी निर्माण, नए मछली बीज संवर्धन हेतु पोखर-तालाब का निर्माण, नए तालाब का निर्माण, पंगेसियस मछली पालन, मिश्रित मछली पालन, तिलापिया मछली पालन की व्यवस्था शामिल हैं।

इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग से आने वाले हितग्राहियों को 60% का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले हितग्राहियों को 40% का अनुदान दिया जाएगा।

स्रोत: कृषि जागरण

सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख पढ़ते रहें और साथ ही पाएं कृषि से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर। नीचे दिए शेयर बटन के माध्यम से इस लेख को अपने दोस्तों से भी साझा करें।

Share

मछली पालन की इस योजना से मिलेगा लाभ, खर्च होंगे 20 हजार करोड़ रूपये

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चला रही है। यह योजना मछुआरों को मछली पालन में नई तकनीकों के उपयोग विधि सीखने में मदद करेगी और उनकी आय में वृद्धि करेगी।

देश विदेश में मछली की मांग बढ़ रही है और इसे देखते हुए आने वाले पांच वर्षों में सरकार पूरे देश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा देगी और इस योजना के अंतर्गत 20050 करोड़ रूपये खर्च भी करेगी। सरकार ने इस दौरान मछली के निर्यात की सीमा को दोगुना तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

स्रोत: कृषि जागरण

ये भी पढ़ें: 1000 रुपये प्रति किलो बिकते हैं केकड़े, केकड़ा पालन से होगी लाखों में कमाई

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share