धूल भरी आंधी और बारिश के बाद अब बढ़ने वाली है गर्मी

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा, दक्षिणी पंजाब, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें देखी गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी। उत्तर पश्चिम भारत सहित मध्य व पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>