केंचुआ खाद बनाकर करें लाखों की कमाई, जानें उत्पादन का आसान तरीका

कृषि क्षेत्र मे रासायनिक उत्पादों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता खत्म हो रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके समाधान के तौर पर कई किसान जैविक खेती की ओर मुड़ रहे हैं।

जैविक खेती के जरिए मिट्टी की उपज क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा रासायनिक खेती के मुकाबले जैविक खेती में कम लागत के साथ बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं जैविक खेती में केंचुआ खाद एक अभिन्न अंग है। ऐसे में केंचुआ पालन का व्यवसाय करके लाखों की कमाई की जा सकती है।

ऐसे तैयार करें केंचुआ खाद

ग्रामीण परिवेश में केंचुआ पालन आसानी से किया जा सकता है। केंचुआ पालन के लिए अंधेरे और थोड़े गर्म स्थान का चुनाव करना चाहिए, या फिर ऐसा स्थान जहां सीधी धूप ना पड़ती हो। स्थान चुनाव के बाद केंचुआ खाद बनाने के लिए 6 X 3 X 3 फीट का गड्ढा बना दें। गड्ढे में छोटे आकार के ईंट-पत्थरों की परतों के बीच बालू मिट्टी और दोमट मिट्टी को बिछा दें। इस जगह को पानी की मदद से 60% तक नम कर दें। इसके बाद 1000 केंचुआ प्रति वर्ग मीटर की दर से मिट्टी में छोड़ दें। इनके ऊपर गोबर के उपले और घास की पुआल के साथ हरे वानस्पतिक पदार्थ बिछा दें। गड्ढा भरने के 45 दिन बाद केंचुआ खाद बनकर तैयार हो जाती है।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>