क्या इस साल पड़ेगी बहुत ज्यादा सर्दी, जानें ला नीना का कैसा होगा पूरे देश पर असर?

know the weather forecast,

इस वीडियो में जानेंगे ला नीना का असल मतलब क्या है, इसका भारत के मौसम पर क्या असर होता है और क्यों इस बार ला-नीना के असर की उम्मीदें पूरी नहीं हो रही हैं।इस बार अभी तक ला-नीना नहीं बन पाया है। अगले दो महीने को दौरान एक कमजोर ला नीना बनने की उम्मीद है। इसका असर दिल्ली की सर्दी पर ज्यादा दिखाई नहीं देगा। लेकिन, ला नीना का असर मानसून पर दिखाई देता है। इस दौरान दक्षिण पश्चिम एशिया सहित भारत का मानसून अच्छा रहता है। बता दें, एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं, जिनके प्रभाव से हवाओं की रफ्तार कम हो रही है। कम हवा, कम तापमान और अधिक नमी के कारण कोहरा बन रहा है। साथ ही धूल, मिट्टी, धुएं और धीमी हवा के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। गौरतलब है, आगे आने वाले सालों में भी सर्दी देर से आएगी और देर तक रहेगी। दिल्ली सहित भारत के कई शहरों का प्रदूषण और अधिक बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कहीं भारी बारिश कहीं शीतलहर और कोहरे की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है जिसके प्रभाव से ऊंचे पर्वतों पर हल्की बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर है। इसके कारण उत्तर भारत में हवाओं की दिशा बदली है तथा हवा की गति कम होने से कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली का प्रदूषण आती खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। 2 दिन बाद उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी जिससे सर्दी बढ़ेगी तथा कोहरा छटेगा। निम्न दबाव का क्षेत्र अब तमिलनाडु के पास है इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

know the weather forecast,

पहाड़ों के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहे हैं। हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों में तापमान शून्य के आसपास आ गए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है जो तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़कर भारी बारिश दे सकता है। देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कैसा रहेगा आपके क्षेत्र में मौसम, जानें अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव फिर बन गया है। इनकी वजह से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। कर्नाटक, केरल, और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चल रही भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश में शीतलहर के साथ पाला गिरने की संभावना है। राजस्थान, महाराष्ट्र सहित पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत मौसम शुष्क और सर्द बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र, कई राज्यों में शीतलहर व पाला पड़ने की संभावना

know the weather forecast,

बंगाल के खाड़ी में फिर से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक सहित केरल में भारी बारिश की संभावना है। शीतलहर का प्रकोप उत्तर भारत में बना हुआ है। राजस्थान और हरियाणा सहित पंजाब में पाला पड़ रहा है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। पहाड़ों पर अभी फिलहाल बर्फबारी नहीं होगी परंतु तापमान बहुत नीचे रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

शीतलहर की चपेट में जाएंगे कई राज्य, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देशभर के मौसम को लेकर जान ले आज का बड़ा अपडेट। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली- NCR सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में सर्दी का असर बढ़ रहा है।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो तमिलनाडु के तट की तरफ आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसके समुद्री तूफान बनने की संभावना नहीं है। परंतु 11 दिसंबर से तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। 12 और 13 दिसंबर को केरल और तटीय कर्नाटक में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मौसम ठंडा होने लगा है। बर्फीली हवाएं अब पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान गिराएंगी। कई राज्यों में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस सीजन की पहली बर्फबारी के लिए तैयार हो जाइए। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर और मध्य भारत में तापमान गिरेंगे। 8 और 9 दिसंबर के बीच पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में बारिश होगी। हम कह सकते हैं कि आधे भारत में बारिश होगी। सर्दी की शुरुआत अब जल्द हो जाएगी। दिल्ली का प्रदूषण कम रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कई राज्यों में बेमौसम बारिश के बने आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेगा जिसकी वजह से 8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 9 और 10 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी भारत पर बनेगा इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण भारत में भी तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम रहेगा। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं 9 दिसंबर से राजस्थान में तथा 10 और 11 दिसंबर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश में तापमान गिराएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

फिर बदलेगा कई राज्यों का मौसम, कहीं सर्दी तो कहीं होगी भारी बारिश

know the weather forecast

देश के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं तापमान को गिराएंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। केरल में भारी बारिश देने के बाद अब निम्न दबाव का क्षेत्र अरब सागर की ओर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share