पश्चिमी विश्वोभ से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर भारी हिमपात की संभावना है। बर्फबारी से कई जगह सड़के अवरुद्ध हो सकती हैं तथा जाम लग सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। बिहार, उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे से प्रभावित रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ जाने के बाद 8 जनवरी से आधे हिंदुस्तान में सर्दी का कहर बढ़ जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने कोहराम मचाया हुआ है। लगातार बर्फबारी हो रही है जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों को प्रभावित करेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर और मध्य भारत में रात के तापमान बढ़ जाएंगे। 8 जनवरी से बर्फीली हवाएं चलना शुरू होगी जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी। कई जगह शीत लहर आएगी और पाला गिरने की भी संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले कुछ दिनों में बदलेगा ज्यादातर राज्यों का मौसम, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

know the weather forecast,

लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के रूप में दिखाई देगा। जम्मू डिवीजन में भारी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पहाड़ों पर अगले 4 से 5 दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रहेगी। कल से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकते हैं। 8 जनवरी से एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में तापमान गिरेंगे और शीतलहर आ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कई राज्यों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी रहेगी जारी

know the weather forecast,

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अगले चार-पांच दिनों तक तेज बर्फबारी जारी रहेगी। बर्फ खिसकने की संभावना भी कई जगह दिखाई दे रही है। 5 और 6 जनवरी के बीच पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। 4 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पहाड़ों पर फिर होगी भारी बर्फबारी, कई राज्यों में पाला पड़ने की संभावना

know the weather forecast,

पहाड़ों पर एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे जो लगातार बर्फबारी देते रहेंगे। इनका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। पंजाब और राजस्थान सहित हरियाणा के कई जिलों में पाला पड़ने लगा है तथा फसलें जम गई हैं। आधे से ज्यादा देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना है। इसका असर दक्षिणी राज्यों में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

नए साल में ठंड तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

1 जनवरी से 6 जनवरी के बीच पहाड़ों पर लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। 1 जनवरी की रात से 6 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। 3 से 6 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है। आधे देश में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे तापमान बहुत तेजी से गिरेंगे और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 2 जनवरी से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले कुछ दिनों में ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के कुछ भागों सहित राजस्थान के कई जिलों में बादल छा चुके हैं। 27 दिसंबर से बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के कई जिलों में दिखाई देंगे। 28 दिसंबर को बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी पहुंचेंगे। दक्षिण भारत में भी बारिश जारी रहेगी। अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

आज से मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। कल 27 दिसंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। आज पूर्वी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में बारिश शुरू होने की संभावना है। कल 27 दिसंबर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में भी बारिश शुरू होने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, और छत्तीसगढ़ तक भी बारिश पहुंचेगी। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश शुरू, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अब सर्दी बढ़ जाएगी। कल से कुछ राज्यों में घना कोहरा भी छा सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश होने के आसार 27 और 28 दिसंबर को है। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी दिखाई देगी। पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

दिसंबर के आखिर में राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान देश के पूर्वी तट पर तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तट पर भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। अभी फिलहाल उत्तर भारत सहित मध्य और पूर्वी भारत का मौसम साफ रहेगा। 25 और 26 दिसंबर के आसपास मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश शुरू हो सकती है। 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तथा पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share