पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। पंजाब से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अब सर्दी बढ़ जाएगी। कल से कुछ राज्यों में घना कोहरा भी छा सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश होने के आसार 27 और 28 दिसंबर को है। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी दिखाई देगी। पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।