जुलाई माह में कैसा रहेगा मानसून, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जुलाई के पहले 10 दिनों के दौरान मानसून की बारिश अच्छी रहेगी हालांकि पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात सहित दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में 2 या 3 दिन के बीच में बारिश में कुछ कमी देखने को मिलेगी। जुलाई से इन राज्यों में फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। पूरे भारत की बात करें तो जुलाई का महीना नॉर्मल रहेगा और कई राज्यों को अच्छी बारिश मिलेगी। किसान भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है बीच-बीच में अच्छे स्पेल आते रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना, देखें आगे कैसी रहेगी मानसून की चाल?

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित कर्नाटक और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश संभव है। 3 जुलाई से पंजाब-हरियाणा सहित राजस्थान और गुजरात में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी दिखाई देने लगेगी। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटका और तमिलनाडु में भी बारिश कम होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश के आसार

know the weather forecast

पिछले कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश और बिहार सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी दिखाई देंगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण आसाम में बाढ़ की स्थिति खतरनाक बन सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून ने पूरे देश को किया कवर, ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

25 जून से 28 जून के बीच मानसून ने बहुत तेजी दिखाई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक मानसून पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में भी मूसलाधार बारिश संभव है। मुंबई में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक के तटीय भागों में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तर पूर्व में एक बार फिर बारिश होगी जिससे आसाम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 30 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

देश भर में मानसून हुआ सक्रिय, अगले दो-तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा, तेलंगाना और गुजरात के पूर्वी जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों कोस्टल कर्नाटका और केरल में भारी बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी जिलों सहित बिहार और उत्तरी झारखंड में अभी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कमजोर रहेगी पर 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां यहां पर बढ़ जाएंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी वर्षा जारी रहेगी और 30 जून से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। पहाड़ों पर अगले दो-तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो सकता है। गुजरात के अधिकांश जिलों में अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भयंकर बारिश के अलर्ट पर 25 राज्य, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून के देरी से आने और फिर धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से जहाँ पहले लोगों को बारिश का इंतजार था वहीं अब भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वीडियो के माध्यम से देखें विस्तृत मानसून रिपोर्ट।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है और हीटवेव अब लगभग खत्म हो चुकी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी भी दी है कि पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा साउथवेस्ट मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ रहा है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब मानसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित मुंबई तक पहुंच जाएगा। अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी आज और कल से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अभी हल्की ही बारिश रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून ने लगाई लंबी छलांग, एमपी समेत कई राज्यों में और बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून ने बढ़त बना ली है। अगले दो दिनों में मानसून मुंबई के साथ उत्तराखंड तक पहुंच सकता है और 28 जून तक इसके दिल्ली पहुंचने की भी संभावना दिखाई दे रही है। अब पूर्वी भारत सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित उड़ीसा और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले 2 दिनों में दिल्ली सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मानसून अब लगातार आगे बढ़ता रहेगा और जून के आखिर तक लगभग हर राज्य में पहुंच जाएगा। राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ को अभी बारिश का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share