मानसून ने पूरे देश को किया कवर, ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

25 जून से 28 जून के बीच मानसून ने बहुत तेजी दिखाई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक मानसून पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में भी मूसलाधार बारिश संभव है। मुंबई में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक के तटीय भागों में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तर पूर्व में एक बार फिर बारिश होगी जिससे आसाम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 30 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>