भारी बारिश संग ओले गिरने के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अभी एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र के उत्तरी भागों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण पूर्वी राजस्थान पूर्वी गुजरात मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी भागों और विदर्भ में बारिश होगी। महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। पहाड़ों पर मौसम शुष्क बना रहेगा दिल्ली, पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार

know the weather forecast,

24 घंटे के बाद दक्षिण पूर्वी राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। विदर्भ तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। गुजरात के कुछ जिलों में बारिश संभव है। अभी फिलहाल उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा गर्मी कुछ और बढ़ेगी तथा पहाड़ों पर भी हिमपात रुक जाएगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले 2 दिनों से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज चमक और ओलावृष्टि देखी गई है। गुजरात में भी अच्छी बारिश है और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हुई हैं। महाराष्ट्र में हल्की हल्की बारिश हुई है परंतु अब बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान के साथ बाकी राज्यों में जारी रहेंगी। दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा पहाड़ों पर अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाएंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान में होगी गरज चमक के साथ बारिश

know the weather forecast,

राजस्थान के कई भागों सहित पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र के उत्तरी भागों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी परंतु पहाड़ों पर हल्की बारिश और हल्का हिमपात ही देखा जाएगा। उत्तर और मध्य भारत में तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, प्री मानसून की हुई शुरूआत

know the weather forecast,

1 मार्च से प्री मानसून सीजन शुरू हो चुका है तथा अब गुजरात सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज चमक हो सकती है। मार्च के महीने में गर्मी और बढ़ेगी तथा अप्रैल आते-आते कई राज्यों में लू का प्रकोप बढ़ जाएगा। इस बार प्री मानसून सीजन में तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कैसा रहेगा इस साल मानसून, देखें आने वाले महीनों का पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इंडियन ओशन डायपोल जुलाई आते-आते पॉजिटिव होने लगेगा। अप्रैल से अलनीनो बनने लगेगा तथा मानसून के महीनों में प्रभावी हो जाएगा। यदि IOD बहुत पॉजिटिव होता है तो मानसून की बारिश अच्छी हो सकती है। उत्तर भारत में चल रही बारिश की गतिविधियां अब थम जाएंगे। पहाड़ों पर अगले 24 घंटों के दौरान अच्छा हिमपात जारी रह सकता है। 3 मार्च से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान 1 बार फिर बढ़ने लगेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गरज चमक के साथ बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज राजस्थान के कई जिलों में बिजली की गरज चमक के साथ हल्की बौछारें देखने को मिली। पंजाब के उत्तरी जिलों में तेज बारिश देखी गई और पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया है। हरियाणा में और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखी गई। 1 मार्च को भी इस तरह के मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 6 मार्च से 8 मार्च के बीच गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा उत्तरी महाराष्ट्र में भी बारिश होने की संभावना है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अब एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ आएगा तथा कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। कुल्लू मनाली सहित श्रीनगर पहलगाम और गुलमर्ग में हिमपात संभव है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। 6 और 7 मार्च को गुजरात सहित उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में अच्छी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम के पहाड़ों पर हिमपात भी हो सकती है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख तथा गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में लगातार बारिश और हिमपात बना रहेगा। गुजरात राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 1 बार फिर बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन तीन राज्यों में होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अलनीनो बनना लगभग तय है परंतु कुछ मॉडल इंडियन ओशन डायपोल को भी पॉजिटिव दिखा रहे हैं जिससे मानसून में बारिश अच्छी हो सकती है। अगले कई दिनों तक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होती रहेगी पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार हैं। बाकी कई राज्यों में तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share