कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अब पहाड़ों की तरफ सरक गई है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूर्व मध्य प्रदेश में हो सकती है। दक्षिण भारत का मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म हो जाएगा हालांकि कर्नाटक के तटीय भागों सहित विदर्भ और महाराष्ट्र के तट पर बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे हिंदुस्तान में झमाझम बारिश और आधा हिंदुस्तान रहेगा सूखा

know the weather forecast,

अब बारिश की गतिविधियां पूर्वी भारत में तेज हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश से लेकर के बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश होगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बरसेंगे बादल। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात और देश के पश्चिमी तट पर बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। गुजरात के पश्चिमी जिलों सहित पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण भारत में वर्षा में भारी कमी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तेज बारिश की फिर बनी संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई दिनों के बाद पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय होगा जिससे बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में झमाझम बारिश की संभावना है। इन राज्यों को अब सूखे से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ भागों में अच्छी बारिश हो सकती। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश संभव है। मुंबई में बारिश की गतिविधियां कम होंगी वहीं दक्षिण भारत में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश जारी रहने के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की ट्रफ अब उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। उड़ीसा पर बना निम्न दबाव अब उत्तर दिशा में पूर्वी भारत की तरफ जाएगा। अब पहाड़ों सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी अच्छी बारिश होगी पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश संभव है। तेलंगाना और दक्षिण भारत में बारिश अब कम होने लगेगी। देश के पश्चिमी तट को भी अब राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब इन राज्यों में शुरू होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तेलंगाना के कई शहरों में भारी से अति भारी बारिश के बाद अब राहत की संभावना नजर आ रही है। अब यहां बारिश कम होने लग जाएगी। मुंबई में भी भारी बारिश की संभावना अब कम होती जा रही है। यहाँ पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र जो आंध्र प्रदेश में बना था वह अब उत्तर पूर्व दिशा में कमजोर हो गया है। अब बारिश की गतिविधियां पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित पहाड़ों पर भी भारी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का हाई अलर्ट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। मुंबई सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत में भी पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित पहाड़ों पर तेज बारिश हो सकती है। 2 दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से पूरे देश में होगी भीषण बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब मानसून भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान और गुजरात को भारी बारिश से राहत मिलेगी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां 29 जुलाई से बढ़ सकती हैं। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना है जिसके प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होगी। मुंबई से लेकर के गोवा तक और कर्नाटक के तट पर तेज बारिश से संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर व मध्य भारत में भीषण बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात में बारिश की गतिविधियां कम होने लगी है तथा बाढ़ से राहत मिल रही है। अब राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के तट के साथ-साथ कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के उत्तरी तट के साथ आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। चेन्नई में भी अच्छी बारिश हो सकती है। देश के पूर्वी राज्यों का मौसम अभी भी लगभग शुष्क बना रहेगा और मानसून फिलहाल यहाँ कमजोर ही रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का मचा तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस कारण कई मवेशी बह गए और कुछ लोगों की जान चली गई। अब गुजरात में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कोंकण और गोवा, कोस्टल कर्नाटका और केरल में भी भारी बारिश होगी। 24 घंटे बाद बारिश की गतिविधियां पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बढ़ सकती हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

24 घंटे बाद बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी जिलों में बारिश बढ़ सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश है संभव है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित विदर्भ और मराठवाड़ा सहित मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। तटीय कर्नाटक और केरल में भी अच्छी बारिश संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share