इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश, बिन बारिश फसलों को हो रहा नुकसान

know the weather forecast,

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मानसून की ट्रफ लाइन अभी भी पहाड़ों की तलहटी में है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर भी हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 हफ्ते नहीं होगी बारिश, मानसून पर अलनीनो का दिखेगा असर

know the weather forecast,

अलनीनो अब पूरी तरह प्रभावी होने लगा है। अगस्त में बारिश की गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ब्रेक मानसून कंडीशन भी बनी हुई है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों सहित उत्तरी पश्चिमी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में ही रहेगी। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। मानसून शेष भारत में कमजोर रहेगा और अगस्त के अगले एक या 2 सप्ताह तक सामान्य से कम बारिश ही हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून की रफ़्तार पर लगेगा ब्रेक, ज्यादातर राज्यों में अब थम जायेगी बारिश

know the weather forecast,

मानसून ब्रेक हो गया है इसके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में बारिश ना के बराबर होगी। दक्षिण भारत में भी मानसून बेहद कमजोर बना रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों सहित बिहार के तराई के जिलों और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलेंगे परंतु बारिश की संभावना बहुत कम है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी राज्यों में भयंकर बारिश वहीं बाकी क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम

know the weather forecast,

अलनीनो का असर अब दिखाई देने लगा है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश में भारी कमी देखने को मिल रही है। पूर्वी भारत छोड़कर शेष भारत में ब्रेक मानसून कंडीशन बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मानसून बहुत कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश तो बाकी राज्यों में मानसून रहेगा कमजोर

know the weather forecast,

अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों सहित झारखंड में तेज बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी के देश के अधिकांश राज्यों में मानसून काफी कमजोर बना रहेगा। अल नीनो का प्रभाव अगस्त और सितंबर में देश के लगभग सभी राज्यों में नजर आएगा और मानसून की बारिश कमजोर हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दो राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य अब हो जाएंगे शुष्क

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र दोनों राज्यों में अगले 3 या 4 दिनों तक भारी बारिश दे सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कम होने लगेगी। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों के साथ दिल्ली में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजस्थान सहित दक्षिण भारत में मानसून बहुत कमजोर हो जाएगा तथा यहां पर मौसम लगभग शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र में अभी बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत में बढ़ेंगी। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को 2 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में हल्की बारिश रहेगी दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश ही दिखाई देगी लेकिन पूर्वी राजस्थान में 24 घंटे तक अच्छी बारिश हो सकती है उसके बाद बारिश कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

डिप्रेशन अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में बदलकर उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से अब पूर्वी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर भारी बारिश से संभव है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मध्यम बारिश की संभावना है। मानसून पश्चिमी राजस्थान, गुजरात तथा दक्षिण भारत में कमजोर हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी से अति भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

डिप्रेशन अब और आगे बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होगी। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों के साथ उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिम भागों में, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई भागों में अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। बिहार, झारखंड और उड़ीसा में बारिश कम ही रहेगी। पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश दिखाई देगी। दक्षिण भारत में मानसून एक बार फिर कमजोर हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

एक डीप डिप्रेशन बांग्लादेश के ऊपर बना है जो अब कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में भारत के ऊपर आएगा। इसके प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, दक्षिणी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ेगी। विदर्भ और तेलंगाना सहित उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश के आसार है। दक्षिण भारत के बाकी सभी राज्यों में मानसून कमजोर रहेगा राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश ही संभव है। देश के पश्चिमी तट पर भी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share