आधे हिंदुस्तान में झमाझम बारिश और आधा हिंदुस्तान रहेगा सूखा

अब बारिश की गतिविधियां पूर्वी भारत में तेज हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश से लेकर के बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश होगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बरसेंगे बादल। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात और देश के पश्चिमी तट पर बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। गुजरात के पश्चिमी जिलों सहित पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण भारत में वर्षा में भारी कमी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>