कुछ क्षेत्रों में जारी रहेगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। पंजाब हरियाणा दिल्ली से लेकर राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश तथा पूर्वी भारत शुष्क और गर्म बना रहेगा दक्षिण भारत में तेज बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धूल भरी आंधी संग बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब हरियाणा और राजस्थान सहित दिल्ली के कुछ भागों में धूल भरी आंधी चल सकती है तथा एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ों पर भी भारी बारिश के साथ हिमपात जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रहेंगे। समुद्री तूफान बंगाल की खाड़ी में बनेगा तथा उत्तर दिशा में आगे चलेगा। इसका रुख म्यानमार या बांग्लादेश की तरफ हो सकता है। पश्चिम बंगाल के ऊपर भी खतरे के बादल मंडराते रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में अब बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्त हो जाएंगी। पहाड़ों पर अगले 3 दिन तक बारिश और हिमपात जारी रह सकता है। पंजाब के कुछ भागों में, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र में हल्की बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 मई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनेगा जो गहरा कर धीरे-धीरे 10 मई तक समुद्री तूफान मोका बन सकता है। अभी इसका रुख बांग्लादेश या मन्यमार की तरफ है परंतु उड़ीसा और पश्चिम बंगाल पर इसके असर से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान मोका कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस सीजन का पहला समुद्री तूफान बनने वाला है। कई राज्यों पर खतरा बना हुआ है। बारिश की गतिविधियां अब उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भारत से कम होने लग जाएंगे। परंतु पूर्वी, उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश जारी रह सकती है। 7 मई से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगे तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण में अभी कई दिन बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान का कई राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव गहरा कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान ‘मोका’ बनने के भी चांस है। अभी इसका रुख पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों, बांग्लादेश या म्यानमार की तरफ हो सकता है। अगले 2 दिनों के बाद आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

झमाझम बारिश व तेज हवाओं संग ओले गिरने के आसार

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश और पूर्वी भारत में जारी रहेंगी। दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। मई के महीने में फरवरी का एहसास होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के पश्चिमी भागों सहित कर्नाटक के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बहुत ही कम हो जाएंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

होगी तेज बारिश और गिरेंगे ओले, देखें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के मध्य और पश्चिमी जिलों सहित गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। परंतु बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में बढ़ जाएंगी। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में भी तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप कम हो गया है तथा तापमान कई राज्यों में सामान्य के नीचे बने हुए हैं। अगले कुछ दिनों तक भारत के पूर्वी राज्य, मध्य भारत और दक्षिण भारत में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं तथा बिजली भी गिर सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली की गरज चमक होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। गुजरात और पश्चिमी राजस्थान सहित पश्चिमी तट पर बारिश अपेक्षाकृत कम रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

सावधान, पूरे भारत में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले चौबीस घंटों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी खबर है। आज से बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को 24 घंटे के बाद तेज बारिश देखने को मिलेगी। देश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share